Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में केमिकल गोदाम में लगी आग, ब्लीचिंग पाउडर का डिब्बा फटने से हुआ जोरदार धमाका

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:23 AM (IST)

    पटना सिटी के किला रोड स्थित एक रिहायशी मकान में ब्लीचिंग पाउडर के गोदाम में आग लग गई, जिससे धमाका हुआ और आसपास के स्कूल व गोशाला के लोग दहशत में आ गए। ...और पढ़ें

    गोदाम में लगी आग की खबर पाकर पहुंचे स्वजन स्कूल से बच्चा ले जाते हुए। (जागरण)

    गोदाम में लगी आग की खबर पाकर पहुंचे स्वजन स्कूल से बच्चा ले जाते हुए। (जागरण)

    HighLights

    1. पटना सिटी के किला रोड पर ब्लीचिंग पाउडर गोदाम में आग।

    2. आग से धमाका, स्कूल के बच्चों और निवासियों में दहशत।

    3. स्थानीय लोगों ने खतरनाक गोदामों को हटाने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। घनी आबादी व संकीर्ण गलियों के शहर पटना सिटी के रिहायशी इलाकों में खतरनाक सामग्रियों का भंडारण जारी है।

    चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित एक निजी विद्यालय और श्री कृष्ण गोशाला के समीप रिहायशी मकान में केमिकल पाउडर के गोदाम में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गयी।

    आग की गर्मी से ब्लीचिंग पाउंड का डिब्बा फटने से धमाका हुआ। चारो ओर पाउडर फैल गया। आसपास के लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए।

    पास के निजी स्कूल में बच्चों के बीच अफरातफरी और चीख-पुकार मच गयी। इसी बीच चौक थाना और पटना सिटी फायर स्टेशन से पहुंची चार दमकल की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने के कुछ देर बाद जोरदार वर्षा होने लगी।

    विद्यालय के समीप गोदाम में आग लगने की खबर फैलते ही बच्चों के स्वजन दौड़ते-भागते स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने बच्चा उन्हें सौंपा। फायर कर्मियों ने खाली हुए स्कूल परिसर से गोदाम पर पानी डाल कर आग बुझाई।

    फायर स्टेशन ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि एक छोटे से कमरे में ब्लीचिंग पाउडर का भंडारण किया गया था। सुबह करीब आठ बजे गोदाम में लगी आग का पता नहीं चल सका है। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    उन्होंने बताया कि आग से कमरे में रखा ब्लीचिंग पाउडर व अन्य समान जला है। आग की गर्मी से ब्लीचिंग पाउडर का डिब्बा फटने से धमाका हुआ था।

    लोगों में रोष, रिहायशी इलाके से खतरनाक गोदाम हटाने की मांग

    फायर ऑफिसर ने बताया कि अनिल के मकान में आकाश ने कमरे किराये पर लेकर उसमें ब्लीचिंग पाउडर का भंडारण किया था। मकान मालिक ने बताया कि लगभग चार सालों से गोदाम किराया पर चल रहा है।

    एक के बाद दूसरा कमरा गोदाम के लिए संचालक ने लिया था। आग लगते ही मकान मालिक भी अपने वृद्ध पिता को लेकर बाहर भागे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना सिटी क्षेत्र के रिहायशी इलाके में चल रहे खतरनाक गोदामों को हटाने की मांग प्रशासन से की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार: सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान