पटना के दीदारगंज में तीन दिनों में दूसरी हत्या; गोली मारकर ली बुजुर्ग की जान
पटना के दीदारगंज में दो दिनों के भीतर दूसरी हत्या हुई है, जहां 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर ...और पढ़ें

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। जागरण
HighLights
दीदारगंज में 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या।
दो दिनों के भीतर क्षेत्र में दूसरी हत्या से तनाव।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरी शादी का एंगल खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। पटना का दीदारगंज एक बार फिर गोलियों से दहल उठा। शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इससे दो दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना सोनवा गांव की है। यहां अपराधियों ने 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फतुहा के एसडीपीओ अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामप्रवेश सिंह भाड़े की गाड़ी चलाते थे। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि उन्हें कितनी गोली मारी गई है।
दूसरी शादी का एंगल भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि रामप्रवेश सिंह एक सामान्य व्यक्ति थे उनकी हत्या किस कारण से और किसने की है, इसका पता लगाया जा रहा है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज को देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहली पत्नी का निधन हो चुका है।
उन्होंने दूसरा विवाह किया है। दोनों पत्नी से एक भी संतान नहीं है। उनके तीन भाई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि को सामने रखकर भी जांच की जा रही है।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में गुरुवार की रात चार दोस्तों ने मिलकर अपने मित्र हर्ष कुमार को घर से बाहर बुलाकर छाती में गोली मार हत्या कर दी थी।
इस हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक दिन बाद दूसरी हत्या हो जाने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है।