Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोज 30 मिनट पैदल चलें, पहली फ्रैक्चर से पहले कराएं बोन हेल्थ जांच

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:25 PM (IST)

    हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त कैल्शियम और धूप आवश्यक है, विशेषज्ञों ने पहली फ्रैक्चर से पहले बोन हेल्थ जांच कराने ...और पढ़ें

    हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोज 30 मिनट पैदल चलें (AI Generated Image)

    हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोज 30 मिनट पैदल चलें (AI Generated Image)

    HighLights

    1. नियमित व्यायाम, कैल्शियम और धूप हड्डियों के लिए जरूरी।

    2. पहली फ्रैक्चर से पहले बोन हेल्थ की जांच कराएं।

    3. बचपन से ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण।

    जागरण संवाददाता, पटना। हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त कैल्शियम और धूप जरूरी है। पहली बार फ्रैक्चर होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते बोन हेल्थ की जांच करानी चाहिए।

    विशेषज्ञों का कहना है कि हड्डियों की मजबूती और जोड़ों का बेहतर स्वास्थ्य व्यक्ति को लंबे समय तक सक्रिय और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    इंडियन ऑर्थोपेडिक्स के बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह 2026 के अवसर पर बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) की ओर से लायंस क्लब के सहयोग से सोमवार को मजबूत हड्डियां, बेहतर जोड़, स्वस्थ भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में यह बातें विशेषज्ञों ने कहीं।

    इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को हड्डियों और जोड़ों की देखभाल के साथ आधुनिक आर्थोपेडिक उपचार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने की।

    विशेषज्ञों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण हड्डी एवं जोड़ संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने, समय पर उपचार कराने और र्थोपेडिक चिकित्सा में रोबोटिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।

    विशेषज्ञों ने कहा कि हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बचपन और युवावस्था से ही संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर भविष्य में हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. रितेश रुनु, लायंस क्लब पाटलिपुत्र आस्था की अध्यक्ष लायन माधवी, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322ई की डीजी लायन संगीता नंदा समेत डॉ. जीवेंद चौधरी, डॉ. अर्नब सिन्हा, डॉ. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. एनपी दीपक, डॉ. नीता नाथ, डॉ. इंडोनील, डॉ. अलका, डॉ. विकास, डॉ. मनोज, डॉ. कोमल, डॉ. रोहित भी थे।

    हड्डियों की सेहत के लिए विशेषज्ञों के प्रमुख सुझाव

    • भोजन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम को शामिल करें।
    • रोजाना 20 से 30 मिनट तक धूप लें।
    • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें।
    • मांसपेशियों की ताकत और शरीर का संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें।
    • पहली बार फ्रैक्चर होने का इंतजार न करें और समय-समय पर बोन हेल्थ की जांच कराएं।

    खबरें और भी