Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना-गया रूट से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; कानपुर, आगरा और अहमदाबाद के लिए रेलवे का तोहफा

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:49 PM (GMT+05:30)

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने पटना-गया रूट से कानपुर, आगरा और अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    डीडीयू-गया के रास्‍ते चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    डीडीयू-गया के रास्‍ते चलेंगी स्‍पेशल ट्रेनें। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. कानपुर और आगरा से कोलकाता के लिए नई स्पेशल ट्रेनें।

    2. पटना-अहमदाबाद के बीच एक और स्पेशल ट्रेन का फेरा।

    3. श्रावणी मेले में गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुल्तानगंज ठहराव।

    जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर डीडीयू-गया-गोमो-धनबाद-आसनसोल के रास्ते कानपुर सेंट्रल एवं आगरा कैंट से कोलकाता से के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 04157 कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल 08.00 बजे खुलेगी। 

    29 सितंबर तक प्रत्‍येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल से चलेगी 

    वहां से 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया, 18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वापसी में 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल दिनांक 29 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो से खुलेगी। 

    इसके बाद 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के नौ तथा साधारण श्रेणी के आठ कोच होंगे।

    आगरा कैंट-कोलकाता ट्रेन 24 स‍ितंबर तक 

    इसी प्रकार 01911 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 30 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आगरा कैंट से 03.40 बजे खुलकर 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया पहुंचेगी। 

    18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वापसी में 09112 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल 31 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

    पटना से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन कल

    रेलवे ने पटना और अहमदाबाद के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया है। 29 जुलाई को अहमदाबाद से पटना के लिए 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा 31 जुलाई को पटना से अहमदाबाद के लिए 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा।

    श्रावणी मेले के दौरान गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव

    श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर गया और कामाख्या के मध्य चलाई जा रही 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस का भागलपुर जिला स्थित सुल्तानगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी

    रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन से 24 अगस्त के मध्य 00.11 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 00.13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

    इसी तरह 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस चार से 25 अगस्त तक 17.45 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।