यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Gold Silver Price : मांग कमजोर होने के बाद भी चांदी चमकी, सोना भी हुआ मजबूत; पढे़ं नई कीमत
Patna Gold Silver Price मांग कमजोर होने के बाद भी चांदी चमक रही है। पटना सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 2000 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 89800 ...और पढ़ें

HighLights
- शनिवार को भी सोना 500 रुपये मजबूत हुआ था।
- सोमवार को चांदी में 2000 रुपये प्रति किलो की उछाल
जागरण संवाददाता, पटना। Patna Gold Silver Price ग्राहकी मांग कमजोर होने के बाद भी चांदी तेजी की कीर्तिमान रच रही है। स्थानीय पटना सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 2000 रुपये की प्रति किलो की उछाल के साथ 89,800 रुपये प्रति किलो पर आ गयी। बीते शनिवार को भी चांदी ने 3200 रुपये की बढ़त हासिल की थी। सोना ने भी मजबूती की उड़ान भरते हुए 500 रुपये प्रति दस ग्राम की और बढ़त हासिल किया।
शनिवार को भी सोना 500 रुपये मजबूत हुआ था। बढ़त के बाद सोना विठूर 73,400 रुपये व 22 कैरेट 73,250 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गया। सोना-चांदी में आयी तेजी को व्यापारिक वर्ग वैश्विक बाजार का प्रभाव मान रहे हैं। निवेशक का रुझान बुलियन बाजार में लौटने से धातुओं में कायम मजबूती को बल मिल रहा है। वैश्विक बाजार की चकाचौंध से प्रभावित बाजार में धातुओं की तेजी से खरीदार हाथ खींच खरीद कर रहे है।
उतार-चढ़ाव के बीच राहत मिलने की उम्मीद
खासतौर पर चांदी की तेज उड़ान का प्रभाव कारखानेदार की खरीदारी पर दिखाई देने लगा है। शादी-ब्याह के मौसम पर लगे विराम की वजह से ग्राहकी मांग पहले से कमजोर है। इसी बीच धातुओं की उड़ान से ग्राहकों की खरीदारी के साथ आभूषण गढ़ने वालों और कारखानेदारों की खरीदारी धीमी रफ्तार में चल रही है।
इसका कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति चाहे जो भी हो खपत मौसम की कमी को दृष्टिगत कर आने वाले समय में धातुओं में तीव्र उतार-चढ़ाव के बीच राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें-
Patna Gold Silver Price: चांदी का दाम ठहरा, सोना एक सौ चढ़ा; पढ़ें आज की नई कीमतें