यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Gold Silver Price: चांदी का दाम ठहरा, सोना एक सौ चढ़ा; पढ़ें आज की नई कीमतें
Patna Gold Silver Price today शादी का सीजन खत्म होने का असर सर्राफा बाजार में देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- चांदी 83,300 रुपये प्रति किलो की दर पर स्थिर
- सोना विठूर 72,300 रुपये व 22 कैरेट 72,150 रुपये प्रति दस ग्राम
जागरण संवाददाता, पटना। Patna Gold Silver Price today ग्राहकी मांग कमजोर होने का प्रभाव बुधवार को स्थानीय पटना सर्राफा बाजार में दिखा। एक दिन पहले 700 रुपये प्रति किलो की बढ़त हासिल करने वाली चांदी की चमक ठहर गई। चांदी खामोशी के बाद 83,300 रुपये प्रति किलो की दर पर यथावत कायम रही।
इसी तरह एक दिन पहले 400 रुपये की राहत देने वाले सोना ने 100 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त हासिल किया। बढ़त के उपरांत सोना विठूर 72,300 रुपये व 22 कैरेट 72,150 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर आ गया। धातुओं में उत्पन्न हालात को व्यापारिक वर्ग वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव मान रहे हैं।
सोना-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव
शादी-ब्याह के मौसम पर लगे विराम की वजह से आने वाले समय में धातुओं की ग्राहकी मांग कमजोर बनी रहेगी। इस वजह से सोना-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। बाजार की स्थिति यह है कि ग्राहकों की खरीदारी के साथ आभूषण गढ़ने वालों और कारखानेदारों की खरीदारी धीमी रफ्तार में चल रही है।
इसका कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फिलहाल धातुओं में कायम उतार-चढ़ाव के बीच बाजार पंडित खपत मौसम की कमी को दृष्टिगत कर आने वाले समय में धातुओं में राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Patna Gold Silver Price: चांदी की चमक लौटी, तो सोना पड़ा सुस्त; पढ़ें क्या हो गया ताजा भाव
