Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जज साहब को आई शराब की बदबू, पटना में कोर्ट रूम के अंदर खुली नशेबाज वकीलों की पोल; पुलिस ने पकड़ा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:05 PM (GMT+05:30)

    पटना उच्च न्यायालय के दो वकीलों को शराब के नशे में सीजेएम के समक्ष पैरवी करते हुए हिरासत में लिया गया। जांच में पुष्टि होने के बाद उन्हें जुर्माना लगा ...और पढ़ें

    जज साहब को आई शराब की बदबू, पटना में कोर्ट रूम के अंदर खुली नशेबाज वकीलों की पोल

    जज साहब को आई शराब की बदबू, पटना में कोर्ट रूम के अंदर खुली नशेबाज वकीलों की पोल

    HighLights

    1. पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में पकड़े गए।

    2. सीजेएम के समक्ष पैरवी के दौरान शराब की दुर्गंध से खुलासा हुआ।

    3. अल्कोहल जांच में पुष्टि के बाद जुर्माना लगाकर छोड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) के दो युवा वकीलों को शराब के नशे में पाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छज्जूबाग स्थित जज आवास परिसर से की गई है।

    कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को कोर्ट में जुर्माना के बाद छोड़ दिया गया है।

    छात्रों के उग्र प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों से कई प्रदर्शनकारियों को पकड़ा था। इनमें से कई लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया, जबकि हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

    इन्हीं गिरफ्तार छात्रों की ओर से पैरवी करने और उनका पक्ष रखने के लिए दोनों वकील छज्जूबाग स्थित न्यायालय पहुंचे थे।

    सुनवाई के दौरान खुली पोल

    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष जब मामले की सुनवाई शुरू हुई, तब दोनों अधिवक्ताओं ने अपनी बहस शुरू की। इसी दौरान अदालत में मौजूद लोगों और न्यायाधीश को उनके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध महसूस हुई।

    न्यायालय ने तुरंत दोनों की अल्कोहल जांच कराने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों वकीलों के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई।

    खबरें और भी