Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के हजारों लीजधारकों के लिए बड़ी खबर, मालिकाना हक देने के प्रस्ताव पर कल लग सकती है मुहर

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:04 PM (GMT+05:30)

    पटना नगर निगम की बैठक में लीज पर आवंटित संपत्तियों को फ्री होल्ड कर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। इससे राजेंद्र नगर, श्रीकृष्णपुरी सह ...और पढ़ें

    फ्री होल्ड कर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी देना

    फ्री होल्ड कर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी देना

    HighLights

    1. लीज संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव।

    2. एमवीआर के 10% शुल्क पर मिलेगा मालिकाना हक।

    3. राजेंद्र नगर, श्रीकृष्णपुरी सहित कई क्षेत्र शामिल।

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना नगर निगम पर्षद की 12वीं साधारण बैठक शनिवार को आर ब्लॉक स्थित होटल चाणक्या में होगी। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे अहम एजेंडा लीज पर आवंटित संपत्तियों को फ्री होल्ड कर मालिकाना हक देने के प्रस्ताव को मंजूरी देना है।

    सशक्त स्थायी समिति पहले दे चुकी है सहमति

    नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति पहले ही इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे चुकी है। प्रस्ताव के अनुसार एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) के 10 प्रतिशत परिवर्तन प्रभार शुल्क पर लीज संपत्तियों को फ्री होल्ड किया जाएगा। इसके लिए अलग से स्पष्ट नीति भी बनाई जाएगी।

    इन इलाकों की संपत्तियां होंगी शामिल

    प्रस्ताव के दायरे में राजेंद्र नगर, श्रीकृष्णापुरी, पीआईटी कॉलोनी और बेऊर रोड स्थित भूखंड, भवन और फ्लैट शामिल हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इन संपत्तियों के मालिकाना हक का रास्ता साफ हो जाएगा।

    मेनहोल और कैचपीट निर्माण पर भी होगी चर्चा

    बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए मेनहोल और कैचपीट निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

    खबरें और भी

    पहले आचार संहिता के कारण टली थी बैठक

    नगर निगम की यह बैठक पहले तीन जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी।

    कई अहम प्रस्तावों पर रहेगी पार्षदों की नजर

    नगर निगम की इस बैठक में लीज संपत्तियों के फ्री होल्ड, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर पार्षदों की सहमति के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।