Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में लिव-इन में रह रही युवती के पास पहुंचा युवक, गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा और चल गई गोली; दो घायल

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:57 AM (IST)

    पटना के विजयनगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती और एक युवक को गोली मार दी गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस प्रेम प्रसंग के विवाद को घटना का का ...और पढ़ें

    गोली लगने से युवक-युवती जख्‍मी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    गोली लगने से युवक-युवती जख्‍मी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. पटना के विजयनगर में लिव-इन संबंध में गोलीबारी हुई।

    2. युवती और एक युवक गोली लगने से घायल, खतरे से बाहर।

    3. पुलिस प्रेम प्रसंग विवाद मानकर मामले की जांच कर रही।

    संवाद सहयोगी, दानापुर (पटना)। रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में सोमवार को लिव इन रिलेशनश‍िप में रह रही युवती समेत दो को गोली मार दी गई। 

    युवती को नेहरू पथ स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे को पटना के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को चार गोली जबकि युवती को एक गोली लगी है। हालांक‍ि दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    गोली से घायल युवती पटना के ही कंकड़बाग की रहने वाली है। वहीं जख्‍मी युवक आरा निवासी विनायक सिंह है। वह बोरिंग रोड इलाके में रहता है।  

    सूचना पर पहुंची रूपसपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस घटना कारण प्रेम प्रसंग मान रही है। फिलहाल पुलिस दोनों के बयान का इंतजार कर रही है।

    व‍िजय नगर में अपने बॉय फ्रेंड के साथ रहती थी युवती 

    थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है की युवती, राहुल नामक युवक के साथ व‍िजयनगर में लिव इन में रहता था।विनायक सिंह रात में उनके कमरे पर आया था।

    राहुल की प्रेमिका से वह अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी बात पर विवाद हो गया और फायरिंग हो गई।

    फिलहाल राहुल से पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि जख्मी युवती कंकड़बाग और जख्मी युवक विनायक सिंह मुलरूप से आरा का रहने वाला है। वर्तमान में बोरिंग रोड में रहता है।

    आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। जिसमें युवती और विनायक सिंह जख्मी हुए हैं। जख्मी का ब्यान आने के बाद घटना के सही मामले का पता चल पाएगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।