Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण पटना से पटना जंक्शन की राह होगी और भी आसान, जल्द चालू होगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के द्वितीय चरण का निरीक्षण किया, जिसका कार्य अंतिम चरण में है और यह दक्षिण पटना को यात ...और पढ़ें

    जल्द चालू होगा मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड

    जल्द चालू होगा मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड

    जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

    अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण के तहत मीठापुर से सिपारा तक का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर यह एलिवेटेड रोड सीधे पटना जंक्शन (करबिगहिया) स्थित पुराने फ्लाईओवर एवं मीठापुर आरओबी गोलंबर से जुड़ जाएगा।

    इससे दक्षिण पटना के मीठापुर, सिपारा, एतवारपुर, परसा एवं कुरथौल क्षेत्रों के लोगों को यातायात जाम से राहत मिलेगी तथा राजधानी की गया, जहानाबाद एवं गया-डोभी फोरलेन (एनएच-83) से संपर्कता और अधिक सुदृढ़ होगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा समय की भी बचत होगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    छात्रों ने डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा देने का किया अनुरोध

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कंकड़बाग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निरीक्षण कर वहां आवासित छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर पठन-पाठन, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    छात्रों ने मुख्यमंत्री को बताया कि छात्रावास में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतिमाह 2,000 रुपये की सहायता राशि भी मिलती है। पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध है। छात्रों ने डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था किए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने छात्रों से पूरी लगन एवं समर्पण के साथ अध्ययन कर राज्य और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।