Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना वालों के लिए जरूरी खबर: नेहरू पथ पर रूट डायवर्जन का ट्रायल जल्द, ऑटो-बसों की होगी 'नो एंट्री'

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:19 PM (IST)

    पटना में मेट्रो निर्माण के कारण नेहरू पथ पर यातायात डायवर्जन का ट्रायल एक सप्ताह में शुरू हो सकता है। निजी वाहनों के लिए दो लेन बनाए जाएंगे, जबकि व्या ...और पढ़ें

    नेहरू पथ पर रूट डायवर्जन का ट्रायल जल्द, ऑटो-बसों की होगी 'नो एंट्री' (AI Generated Image)

    नेहरू पथ पर रूट डायवर्जन का ट्रायल जल्द, ऑटो-बसों की होगी 'नो एंट्री' (AI Generated Image)

    जागरण संवाददाता, पटना। आयकर गोलंबर के समीप, विकास भवन और चिड़ियाघर गेट नंबर एक के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के दौरान नेहरू पथ पर वाहनों के परिचालन को लेकर तैयार किया गए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल एक सप्ताह में शुरू हो सकता है।

    ट्रैफिक प्लान को लेकर पहले ही बैठक हो चुकी है और वरीय अधिकारियों की सहमति का इंतजार है। ट्रायल में मेट्रो निर्माण के लिए उपयोग होने वाले जगह से बचे स्थान में दो लेन बनाए जाएंगे। इन दोनों लेन पर निजी वाहनों का परिचालन होगा, जबकि कमर्शियल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा।

    यातायात एसपी सागर कुमार झा ने बताया कि जल्द ही ट्रायल शुरू होगा। तय स्थानों पर यातायात पुलिस तैनाती की जाएगी। ट्रायल शुरू करने के पहले ट्रैफिक प्लान भी जारी किया जाएगा।

    रूट डायवर्जन के दौरान जहां भी वाहनों का दबाव बढ़ सकता है, उसके मुताबिक जगह-जगह यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति भी जाएगी। ट्रायल के दौरान आयकर गोलंबर से सगुना मोड़ और सगुना मोड़ से आयकर गोलंबर तक चलने वाले निजी वाहनों का नेहरू पथ से ही परिचालन करने की बात सामने आ रही है, जबकि कमर्शियल वाहन जैसे ऑटो, ई-रिक्शा, बस का परिचालन डायवर्ट किया जाएगा।

    इस दौरान आयकर गोलंबर से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को वीरचंद पटेल पथ होते हुए आर ब्लाक गोलंबर और मंदिरी नाला राेड से बांसघाट, पटना-दीघा मार्ग की ओर सगुना मोड़ से आने वाले कमर्शियल या निजी वाहन अपने जरूरत के अनुसार दीघा-आशियाना रोड से जा सकेंगे।

    खबरें और भी

    कमर्शियल वाहन शेखपुरा मोड़ डुमरा चौकी से एयरपोर्ट, पटेल गोलंबर, अटल पथ, आर ब्लाक चौराहा, जीपीओ गाेलंबर स्थित मल्टी माडल हब तक डायवर्जन किया जा सकता है।