पटना: शादी का झांसा देकर साल भर तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मसौढ़ी के एक युवक ने शादी का झांसा देकर भगवानगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी का साल भर तक यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नाबालिग का शादी का झांसा देकर यौन शोषण।
आरोपी युवक गौतम कुमार को पुलिस ने पकड़ा।
पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया आरोपी।
संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। थाना के उन्नीस वर्षीय एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर भगवानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय एक किशोरी के साथ साल भर से यौन शोषण करने और फिर शादी से इनकार कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है।
इधर किशोरी द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ भगवानगंज थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में भगवानगंज पुलिस ने आरोपित को गोपालपुर थाना क्षेत्र से बीते बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया और उसे गुरुवार को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
बहन के घर गई थी पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी पिछले साल छठ के मौके पर अपनी बहन के घर मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। वहां उसे उस गांव के गौतम कुमार नाम के एक युवक से प्रेम हो गया।आरोप है कि उसके बाद गौतम शादी का झांसा दे किशोरी के साथ करीब एक साल तक यौन शोषण करता रहा।
जब किशोरी ने उसे शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद किशोरी ने उसके खिलाफ बीते नौ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद आरोपित फरार हो गया इसीबीच पुलिस को भनक लगी कि आरोपित गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छिपकर रह रहा है।
खबरें और भी
उसके बाद बीते बुधवार की देर रात पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और उसे गुरुवार को जेल भेज दिया। इधर भगवानगंज पुलिस ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।लेकिन उसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आ सकी है।