Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, चार घायल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:55 PM (IST)

    पटना के सरमेरा-बिहटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार मां और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    तीन की हालत गंभीर

    तीन की हालत गंभीर

    HighLights

    1. सरमेरा-बिहटा एनएच पर ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में मां और तीन वर्षीय बेटे की मौके पर मौत।

    3. एक ही परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, फतुहा(पटना)। पचरुखिया थाना क्षेत्र के सरमेरा-बिहटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैदपुर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार मां और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतकों की हुई पहचान, तीन घायलों की हालत नाजुक

    मृतकों की पहचान सुलेखा देवी (35), पत्नी गौतम कुमार, और उनके तीन वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार

    घटना की सूचना मिलते ही पचरुखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    जमालपुर से पटनपुरा जा रहा था परिवार

    बताया गया कि ऑटो चालक स्वयं वाहन का मालिक है। वह शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से अपने परिवार के साथ गौरीचक थाना क्षेत्र के पटनपुरा गांव जा रहा था। इसी दौरान सैदपुर गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।

    खबरें और भी

    सीमा विवाद में उलझा हादसे का मामला

    हादसे के बाद घटनास्थल को लेकर थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। पचरुखिया थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल गौरीचक थाना क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए इस मामले की प्राथमिकी वहीं दर्ज की जाएगी।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।