Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना नगर निगम रिपोर्ट कार्ड: खराब स्ट्रीट लाइट-कचरा गाड़ी सबसे बड़ी परेशाी, 6 महीने में आईं 15,719 शिकायतें

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

    पटना नगर निगम को पिछले छह महीनों में 15,719 शिकायतें मिलीं, जिनमें खराब स्ट्रीट लाइट (50.51%) और कचरा गाड़ी का न आना मुख्य समस्याएँ हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पिछले 6 माह में 15,719 शिकायतें दर्ज हुईं।

    2. स्ट्रीट लाइट खराब होने की 7,940 शिकायतें।

    3. कचरा गाड़ी नहीं आने की 2,382 शिकायतें।

    मनीष कुमार, पटना। राजधानी में नगर निगम के हेल्पलाइन और वाट्सएप चैटबाट पर सबसे ज्यादा शिकायतें खराब स्ट्रीट लाइट की आ रही हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंचने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। नगर निगम के पिछले छह माह (एक जनवरी से दो जुलाई तक) के आंकड़े बताते हैं कि शहर में सड़कों पर रोशनी और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।

    निगम के अनुसार, बीते छह माह में कुल 15,719 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 10,550 शिकायतें टोल-फ्री नंबर और 5,169 शिकायतें वाट्सएप चैटबाट के माध्यम से मिलीं। इनमें से 12,043 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 3,676 शिकायतों पर अभी कार्रवाई जारी है।

    सबसे अधिक 7,940 शिकायतें स्ट्रीट लाइट खराब होने की दर्ज हुईं, जो कुल शिकायतों का 50.51 प्रतिशत है। इनमें 6,132 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 1,808 शिकायतें लंबित हैं। यानी हर दो में से एक शिकायत सड़क की रोशनी से जुड़ी है।

    दूसरे स्थान पर घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने की 2,382 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 1,956 शिकायतों का समाधान किया गया है, जबकि 426 मामलों में अभी कार्रवाई बाकी है।

    इसके अलावा जलजमाव, खुले मैनहोल व नालियां, सड़कों पर कचरे का ढेर, आवारा कुत्तों का आतंक, पानी का रिसाव, टूटी पाइपलाइन, एंटीलार्वा छिड़काव व फागिंग, मलबा हटाने, सार्वजनिक शौचालयों में पानी-बिजली की कमी, मृत पशुओं को हटाने और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें भी निगम को मिल रही हैं।

    खबरें और भी

    नगर निगम का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे टोल-फ्री नंबर 155304 और वाट्सएप चैटबाट नंबर 9264447449 उपलब्ध है। इन माध्यमों से नागरिक आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्पष्ट है कि लोग तकनीकी माध्यमों पर अधिक भरोसा जता रहे हैं। निगम की ओर से सभी संबंधित विभाग व अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वर्ष 2025 में कुल 26,462 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें 17,214 शिकायतें टोल-फ्री नंबर पर और 9,248 शिकायतें वाट्सएप चैटबाट के जरिए दर्ज हुई थीं।

    टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों का विवरण

    श्रेणी कुल शिकायत निष्पादित लंबित
    स्ट्रीट लाइट 6354 4854 1500
    कचरा गाड़ी नहीं आई 1317 935 382
    सीवर व वर्षा जल का ओवरफ्लो 1097 847 250
    खुले मैनहोल व नालियां 391 186 205
    आवारा कुत्ते 335 237 98
    कचरे का ढेर 287 191 96
    एंटीलार्वा छिड़काव और फागिंग 219 191 28
    मृत पशु 186 186 0
    सफाई नहीं हुई 183 149 34
    पानी का रिसाव व टूटी पाइपलाइन 167 63 104
    मलबा हटाना व निर्माण सामग्री 14 11 3
    कुल 10550 7850 2700

    वाट्सएप चैटबॉट पर प्राप्त शिकायतें

    श्रेणी कुल शिकायत निष्पादित लंबित
    स्ट्रीट लाइट 1,586 1,278 308
    कचरा गाड़ी नहीं आई 1,065 1,021 44
    कचरे का ढेर 807 735 72
    जलजमाव 673 577 96
    खुले मैनहोल व नालियां 596 260 336
    पानी का रिसाव व टूटी पाइपलाइन 255 139 116
    एंटीलार्वा छिड़काव और फागिंग 176 173 3
    मलबा हटाना व निर्माण सामग्री 5 4 1
    सार्वजनिक शौचालय में बिजली-पानी नहीं 4 4 0
    मृत पशु 1 1 0
    सफाई नहीं हुई 1 1 0
    कुल 5,169 4,193 976

    यहां करें शिकायत

    • टोल-फ्री नंबर : 155304
    • वाट्सएप चैटबाट नंबर : 9264447449

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में 25 दिन बाकी, कांवड़िया पथ की तैयारी अब भी अधूरी; गड्ढों के भरोसे कैसे तय होगा बाबाधाम का सफर?

    यह भी पढ़ें- बिहार में कम बारिश से सूखे का खतरा, ICAR के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी विशेष सलाह