Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जहां होता था कचरे का ढेर; वहां खाया जाएगा खाना, पटना नगर निगम कर रहा गार्बेज फ्री सिटी का दावा

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 10:27 AM (GMT+05:30)

    Patna Nagar Nigam नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में गार्बेज फ्री सिटी की दावेदारी प्रस्तुत की है। आज 75 वार्डों में कचरा मुक्त हो चुके स्थलों प ...और पढ़ें

    जहां होता था कचरे का ढेर, वहां खाया जाएगा खाना; पटना नगर निगम की गार्बेज फ्री सिटी की दावेदारी
    जहां होता था कचरे का ढेर, वहां खाया जाएगा खाना; पटना नगर निगम की गार्बेज फ्री सिटी की दावेदारी

    HighLights

    1. नगर निगम कचरा मुक्त 75 स्थानों पर आज देगा स्वच्छता भोज
    2. कई स्थानों पर शाकाहारी तो कई पर मांसाहारी भोजन की व्यवस्था

    जागरण संवाददाता, पटना। नगर निगम आज (सोमवार को) 75 वार्डों में एक-एक स्थान पर कचरा मुक्त हो चुके स्थलों पर स्वच्छता भोज देगा। वार्ड पार्षद और सफाई निरीक्षक मिलकर भोजन का मैन्यू तथा स्थल का चयन तय करेंगे। केंद्रीय टीम पटना आने वाली है।

    स्वच्छता भोज वाले स्थल पर पहले कचरे का ढेर लगा रहता था। अब यहां लोग भोज करेंगे। कई स्थानों पर शाकाहारी तो कई स्थानों पर मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। सफाईकर्मी अपने-अपने वार्डों की तरफ से आयोजित भोज में भाग लेंगे। नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी का दावा किया है।

    कचरा मुक्त प्वाइंटों पर नगर निगम देगा भोज

    कचरा मुक्त प्वाइंट पर स्वच्छता भोज आयोजन के लिए जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पटना को गार्बेज फ्री सिटी बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसमें वार्ड पार्षद, कचरा प्वाइंट के निगरानी समिति के सदस्य, आम जन और निगमकर्मी भाग लेंगे।

    जीरो वेस्ट इवेंट

    पटना नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में पटना नगर निगम क्षेत्र के लिए गार्बेज फ्री सिटी की दावेदारी प्रस्तुत की है। इस दावेदारी की जांच के लिए केंद्रीय टीम आज पटना आने वाली है। स्वच्छता भोज पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    नगर निगम के कर्मियों द्वारा वेस्ट सेग्रीगेशन करने एवं निगम क्षेत्र को भी जीरो वेस्ट और गार्बेज फ्री रखने की शपथ ली जाएगी। स्वच्छता भोज कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी मुख्यालय के साथ-साथ सभी अंचलों को दी गई है।

    ये भी पढ़ें -

    Bhagalpur: जदयू विधायक गोपाल मंडल के विरुद्ध होगी कार्रवाई, विवादित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराने का मामला

    Bhagalpur: सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खोल दिया मौत का कुआं, एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं; त्योहार मनाने में बढ़ीं मुश्किलें