बिहार में 29-30 को नगर निकाय स्थायी समिति चुनाव, एक दिन में पूरी हो जाएगी प्रक्रिया; पटना में सबसे ज्यादा हलचल
पटना में 29 और 30 मई को 14 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव होंगे। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ह ...और पढ़ें

बैठक करते जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम। सौ. जिला प्रशासन
HighLights
29 और 30 मई को 14 नगर निकायों में चुनाव।
जिलाधिकारी ने निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बिहार नगरपालिका अधिनियम 2026 के तहत पहली बार गुप्त मतदान।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने 14 नगर निकायों की सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को की।
पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया।
निर्वाचन की तिथि 29 और 30 मई है। 29 मई को छह नगर निकायों में समिति का चुनाव है। इनमें मोकामा नगर परिषद, पुनपुन नगर पंचायत, बिक्रम नगर पंचायत, खुसरूपुर नगर पंचायत, बिहटा नगर परिषद और सम्पतचक नगर परिषद शामिल है।
इसी प्रकार 30 मई को आठ नगर निकायों में समिति का चुनाव है। इनमें बख्तियारपुर नगर परिषद, बाढ़ नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद, पालीगंज नगर पंचायत, फतुहा नगर परिषद, नौबतपुर नगर पंचायत, मनेर नगर पंचायत और पटना नगर निगम शामिल है।
बैठक में नगर आयुक्त यशपाल मीणा, डीडीसी शुभम कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन को लेकर सभी नगर निकायों के लिए मतदान स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है और इसकी सूचना संबंधित पार्षदों को भेज दी गई है।
- बिहार के 14 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनी जाएगी
- इन निकायों में 29 मई और 30 मई को कराया जाएगा मतदान
- निर्वाचन को लेकर सभी नगर निकायों के लिए मतदान स्थल बनेंगे
- चुनाव में हिस्सा लेने के लिए संबंधित पार्षदों को दी गई है सूचना
पटना जिला की विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में निर्वाचन निर्धारित स्थलों पर आयोजित होगा। बख्तियारपुर में प्रखंड कार्यालय के द्वितीय तल स्थित कान्फ्रेंस हाल, बाढ़ में अनुमंडल कार्यालय के तृतीय तल सभा कक्ष, मोकामा, पुनपुन, फतुहां, मनेर और खुसरूपुर में प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है।
खबरें और भी
मसौढ़ी और पालीगंज में अनुमंडल कार्यालय, बिक्रम में बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ, नौबतपुर और बिहटा में प्रखंड कार्यालय के निर्वाचन कक्ष तथा सम्पतचक में आरटीपीएस हाल को निर्वाचन स्थल निर्धारित किया गया है। वहीं पटना नगर निगम के लिए जिला विकास भवन, पटना समाहरणालय के चतुर्थ तल को निर्वाचन स्थल बनाया गया है।
पटना नगर निगम में सात, अन्य में चुने जाएंगे तीन-तीन सदस्य
बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 लागू होने के बाद पहली बार सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। यही नहीं मतदान भी गुप्त रहेगा।
इस नई व्यवस्था के पहले सदस्यों काे मनोनीत कर स्थायी समिति गठित की जाती थी। संशोधन के बाद प्रक्रिया अधिक लोकतांत्रिक व प्रतिस्पर्धी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया शुरू हाेने के बाद पटना नगर निगम में सबसे ज्यादा हलचल है।
यहां 75 वार्डों के पार्षद सात सदस्य चुनेंगे। वहीं, शेष अन्य अन्य निकायों में तीन-तीन सदस्य चुने जाएंगे। सुबह आठ बजे से बिना अवकाश लिए नामांकन, मतदान व शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Nikay Chunav: बिहार में निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम