Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: अचानक रनवे से लौट आई एयर इंडिया की फ्लाइट, 181 यात्री को लेकर जा रही थी पटना से मुंबई

    By Prashant KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 09:57 PM (IST)

    पटना एयरपोर्ट पर पटना से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (एआइ 732) अचानक रनवे से ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि विमान के विंग में खराबी आने की ज ...और पढ़ें

    अचानक रनवे से लौट आई एयर इंडिया की फ्लाइट
    अचानक रनवे से लौट आई एयर इंडिया की फ्लाइट

    जागरण संवाददाता, पटना: पटना एयरपोर्ट पर पटना से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (एआइ 732) अचानक रनवे से ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि विमान के विंग में खराबी आने की जानकारी जैसे ही पायलट को मिली। पायलट ने फ्लाइट को रनवे से वापस पार्किंग एरिया की तरफ मोड़ दिया।

    करीब दो घंटे तक स्थानीय अभियंताओं और विशेषज्ञों की टीम ने विमान का परीक्षण किया। ट्रायल के बाद शाम 4:16 बजे फ्लाइट ने पटना से मुंबई के लिए टेकऑफ किया।

    रनवे से क्यों लौटी पटना-मुंबई फ्लाइट

    जानकारी के मुताबिक, मुंबई जाने वाली फ्लाइट में पटना से 147 यात्री सवार थे। यह विमान मुंबई से दोपहर 1:10 बजे आती है, लेकिन शुक्रवार को 1:55 बजे लैंड हुई। इसके बाद यात्रियों को लेकर दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरने वाली थी।

    यात्री और फ्लाइट क्रू मेंबर को लेकर विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे पर पहुंची, लेकिन अचानक विमान में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने उड़ान लेने से मना कर दिया।

    क्रू मेंबर ने दी थी खराबी की जानकारी

    क्रू मेंबर ने यात्रियों को इंजन में खराबी आने की जानकारी दी। परीक्षण के दौरान लगभग दो घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे। उनका कहना था कि गनीमत रही कि खराबी की जानकारी पहले ही मिल गई वरना हवा में पता चलता तो परेशानी बढ़ जाती।