Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: बिहटा के लोगों के लिए खुशखबरी, इस जगह बनने जा रही सड़क; जाम से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 03:46 PM (IST)

    Patna News बिहटा में जाम की समस्या को दूर करने के लिए डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नग ...और पढ़ें

    पटना के बिहटा में वैकल्पिक सड़क बनाने की योजना (जागरण)
    पटना के बिहटा में वैकल्पिक सड़क बनाने की योजना (जागरण)

    HighLights

    1. बिहटा में जाम को खत्म करने के लिए सरकार ने सड़क बनाने का किया एलान
    2. बिहटा में जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

    राज्य ब्यूरो, जागरण। Patna News: उप मुख्यमंत्री पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि बिहटा में जाम की समस्या से निपटने को ले नगहर (एनएच-139) से परेब के बीच वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इसके अतिरिक्त कन्हौली चौक से कोईलवर फोर लेन तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

    बिहटा जाम के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी के साथ पटना, भोजपुर व सारण के डीएम-एसपी भी मौजूद थे।

    पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री की बैठक में जाम को लेकर तथ्य प्रस्तुत किए। वहीं अपर आरक्षी महानिदेशक (यातायात) ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

    बिहटा में जाम की समस्या होगी खत्म

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा जाम की समस्या का निराकरण बहुत आवश्यक है। बैठक में यह बात सामने आयी कि नगहर से परेब के पास वैकल्पिक मार्ग का निर्माण होने से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह सड़क 23 किमी लंबी होगी। इससे कनपा- बिक्रम से आने वाले वाहन बिना बिहटा चौक आए हुए भोजपुर की ओर जा सकेंगे।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्हौली चौक से कोईलवर तक सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी। यह सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। बैठक में मौजूद प्राधिकरण के अधिकारी को इस बारे में निर्देश दिया गया।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ने भोजपुर के मवभावन चौक से झंगा चौक (सारण) को जाने वाली पांच किमी सड़क के फ्लैंक की अविलंब मरम्मत का निर्देश दिया। इसके मरम्मत होने से भी जाम की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा के रेलवे कर्मचारियों के लिए बदला नियम, ऊपर से आ गया ऑर्डर; जल्द होगा लागू

    Bhagalpur News: कैसा होगा न्यू भागलपुर स्टेशन? एक-एक जानकारी आई सामने; पढ़कर दिल हो जाएगा खुश