Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna News: AIIMS और IGIMS में 24 अक्‍टूबर तक OPD बंद, यहां मिलेगा इलाज; PMCH-NMCH की स्थि‍ति जानें

    By Nalini RanjanEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:59 PM (IST)

    Patna AIIMS and IGIMS OPD closed Till October 24 दुर्गा पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ...और पढ़ें

    Patna News: AIIMS और IGIMS में 24 अक्‍टूबर तक OPD बंद, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू; PMCH-NMCH की स्थि‍ति‍ जानें
    Patna News: AIIMS और IGIMS में 24 अक्‍टूबर तक OPD बंद, इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू; PMCH-NMCH की स्थि‍ति‍ जानें

    HighLights

    1. रविवार के साथ अतिरिक्त दो दिनों की छुट्टी होने से डॉक्टरों व कर्मियों को तीन दिनों की हुई छुट्टी
    2. सीनियर डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार की गई तैनाती

    जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गा पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में रविवार से ओपीडी सेवा 24 अक्टूबर तक बंद रहेगी।

    पीएमसीएच और एनएमसीएच सहित पीएचसी की ओपीडी सेवा सिर्फ मंगलवार को बंद रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम अलर्ट पर रहेगी।

    रविवार के साथ अतिरिक्त दो दिनों की छुट्टी होने से डॉक्टरों व कर्मियों की तीन दिनों की छुट्टी होगी। आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सभी को मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया गया है।

    एम्स निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि मंगलवार तक ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी में पूरी तैनाती होगी। सभी डाक्टर आवासीय कैंपस में रहेंगे।

    सीनियर डॉक्टरों की रोस्टर के अनुसार तैनाती की गई है। आईजीआईएमएस के उप निदेशक डा. मनीष मंडल ने बताया कि ओपीडी बंद रहने की स्थिति में पूरी व्यवस्था की गई है।

    हर प्रखंड में एक-एक क्विक मेडिकल रिस्पॉन्‍स टीम

    सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि अस्पतालों के ओपीडी सेवा मंगलवार को बंद रहेंगी। इमरजेंसी के लिए सभी प्रखंडों में एक-एक क्विक मेडिकल रिस्पाॅन्‍स टीम का गठन किया है। एंबुलेंस के साथ ये टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगी।

    इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष और जिला नियंत्रण कक्ष में एक-एक एंबुलेंस के साथ डॉक्टर व पारा मेडिकल की टीम दवाओं के साथ मुस्तैद रहेगी। गंभीर मरीजों के लिए पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच और एम्स पटना के प्रबंधन से समन्वय कर कुछ बेड आरक्षित रखने का आग्रह किया गया है।

    जिला नियंत्रण कक्ष से ले सकते हैं चिकित्सकीय सहायता

    एंबुलेंस पर पारा मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर तैनात रहेंगे। इनके पास पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवा रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सकीय इमरजेंसी की स्थिति में लोग जिला नियंत्रण कक्ष या उनके नंबर पर फोन कर सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

    आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

    सिविल सर्जन - 9470003600

    पीएमसीएच अधीक्षक - 9470003549

    न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल निदेशक : 9470003587

    राजवंशी नगर अस्पताल निदेशक - 9470003586

    राजेंद्र नगर अस्पताल निदेशक- 9470003595

    गर्दनीबाग अस्पताल प्रभारी - 9470003584

    आईजीआईएमएस - 0612-2287225, 2287152

    आईजीआईसी - 0612-2300845, 2371470

    यह भी पढ़ें - Tejashwi Yadav CM Face: कांग्रेस ने भी माना, अगले चुनाव में तेजस्वी ही सीएम का चेहरा; नीतीश कुमार पहले ही दे चुके बयान

    यह भी पढ़ें - Bihar: चुनाव के दौरान ऐसा होता है...अखिलेश यादव के बयान पर अब RJD सांसद मनोज झा का जवाब

    खबरें और भी