Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav CM Face: कांग्रेस ने भी माना, अगले चुनाव में तेजस्वी ही सीएम का चेहरा; नीतीश कुमार पहले ही दे चुके बयान

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:01 PM (IST)

    Tejashwi Yadav CM Face तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर कांग्रेस ने भी मुहर लगा दी है और अगले चुनाव में सीएम का चेहरा मान लिया है। पत्रका ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने भी माना, अगले चुनाव में तेजस्वी ही होंगे सीएम का चेहरा। (फाइल फोटो)
    कांग्रेस ने भी माना, अगले चुनाव में तेजस्वी ही होंगे सीएम का चेहरा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह का हुआ आयोजन
    2. श्रीबाबू ने पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी: डॉ. अखिलेश सि‍ंह

    राज्य ब्यूरो, पटना। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर कांग्रेस ने भी मुहर लगा दी है और अगले चुनाव में सीएम का चेहरा मान लिया है।

    पत्रकारों ने शनिवार को जब नीतीश कुमार के द्वारा तेजस्वी को आगे बढ़ाने का सवाल बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह से किया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह नया बयान तो नहीं है।

    वह तो कई बार यह कह चुके हैं कि जो भी अगला चुनाव होगा, वह तेजस्वी के नेतृत्व में हमलोग लड़ेंगे। इसमें कौन-सी नई बात हो गई, जब नीतीश जी उधर थे, तब भी हम तेजस्वी को मुख्यमंत्री मानकर चुनाव लड़े थे।

    सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती

    इसके पूर्व बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित जयंती समारोह में डॉ. अखिलेश प्रसाद सि‍ंह ने कहा कि श्रीबाबू ने पूरे प्रदेश को बनाया भी और संवारा भी। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे।

    उनके पास विकास का मौलिक विजन था। उनकी सोच भविष्य को संवारने की थी। उनकी चिंता पीढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की रही न कि आज की तरह राजनीतिक लाभ के लिए पापुलिस्ट एजेंडा के तहत काम करने की।

    यही कारण है कि उन्होंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एक के बाद एक औद्योगिक संस्थानों की नींव रखी। वे नेहरू जी के अनुयायी थे, जो कहते थे कि उद्योग आधुनिक भारत का मंदिर है। कार्यक्रम में मदन मोहन झा, वीणा शाही, प्रेमचन्द्र मिश्र, कुमार आशीष, मनजीत आनंद, अरविंद ठाकुर व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने श्रीबाबू के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'ये बच्चा हम लोगों के साथ है...', तेजस्वी यादव की पीठ पर हाथ रख बोले CM नीतीश कुमार

    यह भी पढ़ें - Bihar: चुनाव के दौरान ऐसा होता है...अखिलेश यादव के बयान पर अब RJD सांसद मनोज झा का जवाब