Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: बिहार के लोगों को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल; सभी राज्यों का दिखेगा उत्पाद

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    पटना के अटल पथ पर प्रधानमंत्री एकता मॉल बनेगा। प्रधानमंत्री एकता मॉल के निर्माण और भू-खंड के विषय पर राज्य के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हो चु ...और पढ़ें

    पटना में बनेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल। (सांकेतिक तस्वीर)
    पटना में बनेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. नगर आयुक्त ने कचरा डंपिंग यार्ड को यथाशीघ्र हटाने का दिया निर्देश
    2. पटना नगर निगम आयुक्त ने कहा- बिहार की प्रगति को मिलेगा बढ़ावा

    मृत्युंजय मानी, जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के लोगों के लिए खुशखबरी है। अटल पथ पर प्रधानमंत्री एकता मॉल बनेगा। इसमें देश के सभी राज्यों के स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरधा ओडीओपी और जीआई उत्पाद रहेगा।

    शनिवार को होटल मौर्या में होने वाली पटना नगर निगम की बोर्ड की बैठक में पाटलीपुत्र पानी टंकी के पास स्थित 3.99 एकड़ भूमि हस्तांतरण करने के फैसले पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस मामले पर सशक्त स्थायी समिति अपनी सहमति दे चुकी है।

    कचरा डंपिंग यार्ड को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश

    प्रधानमंत्री एकता मॉल के निर्माण और भू-खंड के विषय पर राज्य के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। वर्तमान समय में इस भू-खंड पर कचरा डंपिंग यार्ड है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने इस कचरा डंपिंग यार्ड को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया है।

    इसी माह इस भूखंड में बहुमंजीली भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भारत सरकार को यथाशीघ्र भूखंड हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। उद्योग विभागों को यह भू-खंड स्थानांतारित होने जा रहा है।

    नगर निगम बोर्ड की बैठक से प्रस्ताव पारित होते ही उद्योग विभाग को प्रधानमंत्री एकता मॉल बनाने के लिए एनओसी दे देगा। यहां कर्मियों के निर्मित आवास टूटेंगे। नगर निगम नि:शुल्क में यह भूखंड उपलब्ध कराने जा रहा है।

    प्रधानमंत्री एकता भवन में पटना नगर निगम को भी जगह उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर स्थान आवंटित किया जाएगा। इस भू-खंड को पहले नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय के लिए चयनित किया गया था। अब इस स्थान पर एक पेट्राेल पंप भी बनकर तैयार हो गया है।

    कचरा डंपिंग यार्ड हटने से कचरे की बदबू से मिलेगी निजात

    अटल पथ और बोरिंग रोड के बीच में स्थित पाटलिपुत्र पानी टंकी कचरा डंपिंग यार्ड से आसपास के लोग परेशान रहते हैं। पाटलिपुत्र कॉलोनी के निवासी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। अटल पथ बोरिंग रोड का लिंक पथ से आने-जाने वाले बदबू की चपेट में आ जाते हैं।

    खबरें और भी

    दीघा में कचरा ट्रांसफर स्टेशन का होगा निर्माण

    पाटलिपुत्र की कार्यपालक पदाधिकारी पुण्यातरु दीघा में खाली भूखंड पर कचरा ट्रांसफार्मर स्टेशन बनवाने के लिए निरीक्षण की है। इसके लिए स्थल का भी चयन कर लिया गया है। कुछ दिनों के बाद अत्याधुनिक तरीके से कचरा ट्रांसफर केंद्र बनाया जाएगा। यहां से कचरे की बदबू आसपास नहीं आएगी।

    बिहार को बहुत बड़ा सौगात मिलने जा रहा है। सभी राज्यों के उत्पादन प्रदर्शित होगा। उद्योग का हब बन जाएगा। बिहार के हर तरह के उत्पादों को बाजार मिलेगा। ग्रामीण कारीगरों को वैश्विक बाजार उपलब्ध होगा। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार को एक तोहफा के रूप में प्रधानमंत्री एकता मॉल मिलने जा रहा है। यह मॉल बिहार के प्रगति को बढ़ावा देगा। -अनिमेष कुमार पराशर, आयुक्त, पटना नगर निगम।

    यह भी पढ़ें- 

    Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के लोगों को बड़ी सौगात, यहां बनने जा रही रिंग रोड; सामने आया रूट चार्ट

    Munger Mokama Road: मुंगेर से मोकामा तक बनेगा फोरलेन, 81 KM लंबी होगी सड़क; 5000 करोड़ का प्रोजेक्ट