Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; पटना में 113 के पार पहुंची कीमत, अन्‍य शहरों का देखें रेट

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:00 AM (IST)

    बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, 25 मई को चौथी बार दाम बढ़ाए गए हैं। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े।

    2. पटना में पेट्रोल 113.35, डीजल 99.36 रुपये हुआ।

    3. बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक बोझ।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं।

    नई रें 25 मई की सुबह 06:00 बजे से लागू हो गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों, वाहन चालकों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

    इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल 2.88 पैसे जबक‍ि डीजल 2.83 रुपये प्रत‍ि लीटर बढ़े दर पर म‍िलेगा। पहले पेट्रोल 110.47 रुपये था जो अब 113.35 रुपये लीटर जबकि डीजल 96.53 था जो 99.36 हो गया। 

    बीते 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    इसके साथ ही परिवहन लागत बढ़ने के कारण तेल कंपनियों ने कीमतों में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि नई वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

    परिवहन से लेकर रसोई तक पड़ेगा असर

    बिजेंद्र कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ता है। ट्रक, बस, ऑटो और मालवाहक वाहनों का परिचालन महंगा होने से खाद्यान्न, फल-सब्जी, दूध और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    इसका असर आम परिवारों के मासिक बजट पर साफ दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि डीजल महंगा होने से कृषि क्षेत्र भी प्रभावित होगा। सिंचाई, ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन की लागत बढ़ेगी। 

    इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं निजी वाहन चलाने वाले लोगों को भी हर महीने ईंधन पर अधिक खर्च करना पड़ेगा।

    पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आशंका जताई है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी नहीं आई, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बदलाव संभव है।

    कब-कब बढ़े ईंधन के दाम

    • 15 मई: 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
    • 19 मई: 90 पैसे की बढ़ोतरी
    • 23 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
    • 25 मई: पेट्रोल  2.88 रुपये और डीजल 2.83 रुपये महंगा

    बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 

    शहर पेट्रोल (रु./लीटर) डीजल (रु./लीटर)
    पटना 113.35 99.36
    मुजफ्फरपुर 114.13 100.09
    बेगूसराय 113.09 99.10
    नालंदा 113.99 99.87
    भागलपुर 114.31 100.24

    यह भी पढ़ें- आम आदमी को महंगाई का नया झटका: पटना में पेट्रोल 108 रुपये के पार और डीजल 94 रुपये से ऊपर