Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी को महंगाई का नया झटका: पटना में पेट्रोल 108 रुपये के पार और डीजल 94 रुपये से ऊपर

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:08 PM (IST)

    पेट्रोलियम कंपनियों ने पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर तीन रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की है, जिससे पेट्रोल 108 रुपये और डीजल 94 रुपये ...और पढ़ें

    तीन रुपये से ज्‍यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

    तीन रुपये से ज्‍यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की वृद्धि।

    2. पटना में पेट्रोल 108, डीजल 94 रुपये के पार।

    3. परिवहन लागत बढ़ने से बाजार पर महंगाई का असर।

    जागरण संवाददाता, पटना। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गई हैं।

    राजधानी पटना समेत राज्यभर के उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में प्रति लीटर तीन रुपये से अधिक की वृद्धि की गई है।

    प्रति लीटर तीन रुपये से अधिक बढ़े दाम

    इससे आम लोगों के साथ परिवहन और माल ढुलाई क्षेत्र की लागत भी बढ़ने की संभावना है। जारी नई दरों के अनुसार सामान्य पेट्रोल की कीमत 105.23 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 108.58 रुपये हो गई है।

    यानी इसमें 3.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत 114.14 रुपये से बढ़कर 117.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

    आम लोगों व परिवहन क्षेत्र पर बढ़ेगा बोझ

    डीजल की बात करें तो सामान्य डीजल की कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 94.63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक्सपी डीजल की कीमत 96.49 रुपये से बढ़कर 99.63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    डीजल के दोनों प्रकारों में करीब 3.13 से 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी का असर अब बाजार पर भी दिखने की संभावना है।

    परिवहन खर्च बढ़ने से सब्जी, फल, खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। वाहन चालकों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

    पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार नई दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू कर दी गई हैं और सभी आउटलेट पर संशोधित मूल्य सूची प्रदर्शित कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- काफिला छोटा करने के बाद अब पैदल सचिवालय पहुंचे CM; ‘नो व्हीकल डे’ पर सम्राट चौधरी ने छोड़ी गाड़ी

    यह भी पढ़ें- 'खाड़ी देशों के युद्ध का असर'; पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर बोले बिहार के ड‍िप्‍टी सीएम, कहा- हालात अस्थायी हैं