Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल फिर महंगा; पटना में Petrol की कीमत 110 के पार, आम लोगों को महंगाई का झटका

    Updated: Sat, 23 May 2026 10:01 AM (IST)

    तेल विपणन कंपनियों ने पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है, जिससे पेट्रोल 110.47 रुपये और डीजल 96.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा।

    पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा।

    HighLights

    1. पटना में पेट्रोल 110.47 रुपये, डीजल 96.53 रुपये प्रति लीटर।

    2. ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन लागत और महंगाई बढ़ेगी।

    3. सब्जी, फल और रोजमर्रा की वस्तुओं पर सीधा असर।

    जागरण संवाददाता, पटना। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 23 मई 2026 की सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- आम आदमी को महंगाई का नया झटका: पटना में पेट्रोल 108 रुपये के पार और डीजल 94 रुपये से ऊपर


    110 के ऊपर पहुंचा पेट्रोल का दाम

    बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 110.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक्सपी95 पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों के घरेलू बजट पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है। 

    सामान की कीमतों पर पड़ेगा असर 

    इसका सीधा असर सब्जी, फल और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।पिछले दिनों एक बार में 3 रुपये की वृद्ध‍ि की गई थी। एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी की गई है। 

    ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन दरों में लगातार वृद्धि से परिचालन लागत बढ़ रही है। 

    जिससे माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में सामान की कीमत में भी बढ़ाेतरी स्‍वभाविक है। 

    नई और पुरानी कीमतें

    ईंधन पुरानी कीमत (रु./लीटर) नई कीमत (रु./लीटर) वृद्धि (रु.)
    पेट्रोल 109.51 110.47 0.96
    डीजल 95.58 96.53 0.95