रसोई गैस संकट के बीच पटना में डेढ़ गुना बढ़ी पीएनजी की खपत, 34 हजार के पार पहुंचे कनेक्शन
रसोई गैस संकट के बीच पटना में पीएनजी की खपत डेढ़ गुना बढ़ गई है, जिससे कनेक्शनों की संख्या 34 हजार 758 पार कर गई है। ...और पढ़ें

डेढ़ गुना बढ़ी पीएनजी की खपत
HighLights
पटना में पीएनजी की खपत डेढ़ गुना बढ़ी।
कनेक्शनों की संख्या 34 हजार 758 पार।
कंकड़बाग, फतुहा में पीएनजी विस्तार की योजना।
जागरण संवाददाता, पटना। रसोई गैस संकट के बीच पीएनजी की खपत लगभग डेढ़ गुणा तक बढ़ी है। स्थिति यह है कि जनवरी 2026 के आरंभ में राजधानी में करीब नौ हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) पीएनजी की खपत हर दिन होती है। यह आंकड़ा वर्तमान में साढ़े 11 हजार एससीएम को पार कर गया है।
जनवरी के आरंभ में राजधानी में 28 हजार के आसपास कनेक्शन थे, यह बढ़कर कर वर्तमान में 34 हजार 758 तक पहुंच गया है। अब कंकड़बाग इलाके में आपूर्ति कराने के लिए पहल आरंभ हो चुका है।
एम्स से लेकर आयकर गोलंबर तक के तक पहुंचा
स्थिति यह है कि पटना में पीएनजी एम्स से लेकर आयकर गोलंबर तक के एरिया तक पहुंच चुका है। अब गर्दनीबाग व बाईपास इलाके में भी कनेक्शन तेजी से हुआ है। इसका विस्तार अब कंकड़बाग की ओर से तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए कांट्रैक्टर नियुक्त हो चुका है। इसके तहत ट्रांसपोर्ट नगर में डीपीएस लगाया जाएगा।
इसके बाद अशोकनगर होते हुए पहले मीठापुर स्थित सीएनएलयू, सीआइएमपी व निफ्ट आदि संस्थानों को भी कनेक्ट करना है। गेल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक एके सिन्हा ने बताया कि राजधानी में तेजी से पीएनजी की आपूर्ति बढ़ाया जा रहा है।
बताया कि कंकड़बाग इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर में डीआरएस स्थापित किया जाएगा। वहीं से आसपास के इलाकों में पीएनजी की आपूर्ति होगी।
वर्तमान में पांच डीआरएस से हो रही आपूर्ति
गेल के अनुसार राजधानी में पांच डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) के माध्यम से पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में एम्स, आइजीआइएमएस, बीआइटी, गर्दनीबाग एवं नूतन राजधानी क्षेत्र में डीआरएस स्थापित है। अब कंकड़बाग और फतुहा में डीआरएस स्थापित करने की कवायद की जा रही है। इससे आपूर्ति और खपत भी बढ़ेगा। वर्तमान में सबसे अधिक जगदेव पथ इलाके में छह हजार से अधिक कनेक्शन चल रहे है।
खबरें और भी
इन इलाकों में पहले से है नेटवर्क
राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में पीएनजी नेटवर्क पहले से उपलब्ध है। इनमें महुआबाग, धनौत, सिद्धेश्वर नगर, रूपसपुर नालापर, त्रिशूल विहार कॉलोनी, लोहिया पथ, राम नगरी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, एजी कॉलोनी, आकाशवाणी रोड, सीडीए कॉलोनी, जगदेव पथ, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के आसपास का क्षेत्र, फ्रेंड्स कॉलोनी शामिल है।
साथ हीं समनपुरा, इंद्रपुरी, राजाबाजार, एनटीपीसी फेज-1, 2 व 3, रुकनपुरा, आदर्श विहार, नीति बाग, पटेल नगर, खाजपुरा, विजय नगर, वेद नगर, अंबा विहार, कल्याण विहार, ईएसआईसी कॉलोनी भी शामिल है।
इसके अलावा जयप्रकाश नगर, कृषि नगर, आरके पुरम, सगुना मोड़, लेखा नगर, खगौल, कोथवां, गोला रोड, एसके पुरम, बेली रोड, हड़ताली मोड़, लाल बाबू मार्केट, शास्त्रीनगर, बोरिंग कैनाल रोड, नागेश्वर कॉलोनी, पाटलिपुत्र, किदवईपुरी और कवि रमण पथ सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।