Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: रील वाली 'पि‍स्‍टल दीदी' को पुलिस ने दबोचा... साथी लड़के की तलाश जारी; जेपी गंगापथ पर लहराया था हथि‍यार

    By Ashish ShuklaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:42 PM (IST)

    जेपी गंगा पथ पर साथी संग बाइक पर सवार होकर दोनों हाथों में पिस्टल लहराने के मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने आरोपित युवती मुस्कान को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    Patna: रील वाली 'पि‍स्‍टल दीदी' को पुलिस ने दबोचा... साथी लड़के की तलाश जारी; जेपी गंगापथ पर लहराया था हथि‍यार
    Patna: रील वाली 'पि‍स्‍टल दीदी' को पुलिस ने दबोचा... साथी लड़के की तलाश जारी; जेपी गंगापथ पर लहराया था हथि‍यार

    HighLights

    1. फालोअर्स बढ़ाने के लिए युवती ने लहराई थी पिस्टल
    2. बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था केस

    जागरण संवाददाता, पटना: जेपी गंगा पथ पर साथी संग बाइक पर सवार होकर दोनों हाथों में पिस्टल लहराने के मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने आरोपित युवती मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया, उसे सिपारा से पकड़ा गया। वह मूल रूप से पटना सिटी की रहने वाली है।

    वीडियो में दिखने वाले बाइक चला रहे दूसरे आरोपित रंगा राव उर्फ विशाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। युवती ने पुलिस को बताया कि प्रसारित वीडियो बीती आठ जुलाई को उसके बर्थडे का था।

    फॉलोअर्स बढ़ाने की योजना पड़ी भारी

    इंस्ट्राग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने रील बनाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने रंगा से बात की। आरोप है कि उसी ने उसे दो पिस्टल जैसे हथियार उपलब्ध कराए, फिर उसकी बाइक पर पीछे खड़ी होकर पिस्टल लहराने का वीडियो बनाया गया।

    20 अगस्‍त को वायरल हुआ वीडियो

    इसके बाद दोनों वहां से चले गए। 20 अगस्त को पिस्टल लहराने का वीडियो प्रसारित हुआ और पुलिस तक पहुंचा। मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने में रंगा और युवती के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

    नहीं मिला हथ‍ियार

    इसके दूसरे दिन पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली। पुलिस पटना सिटी स्थित युवती के घर और रंगा के घर भी छापेमारी, लेकिन दोनों नहीं मिले थे। युवती के पास हथियार नहीं मिला है।

    खबरें और भी