Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल बॉर्डर से बस में छिपाकर पटना लाई गई 22 किलो गांजे की खेप, STF-पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:36 PM (IST)

    बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने रामकृष्णनगर में छापेमारी कर नेपाल सीमा से लाई गई 22 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    22 किलोग्राम गांजा पकड़ाया

    22 किलोग्राम गांजा पकड़ाया

    HighLights

    1. पटना में 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े गए।

    2. बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

    3. गांजे की खेप नेपाल सीमा से पटना लाई गई थी।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 22 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अररिया के फारबिसगंज निवासी सोनू और फलकाबाजार निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

    एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से गांजे की एक बड़ी खेप पटना लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पटना पुलिस की मदद से रामकृष्णनगर इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

    कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 22 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश तेज

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपितों के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

    पटना पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।

    पहले भी पकड़ी जा चुकी है गांजे की खेप

    इसके पूर्व 29 जुलाई को एसटीएफ ने पटना जंक्शन के पास कार्रवाई कर 15 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वह गांजे की खेप लेकर पटना आया था।

    लगातार हो रही कार्रवाई के बाद पुलिस और एसटीएफ नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं।

    खबरें और भी