Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना और आसपास के इलाकों में खुलेंगे 79 नए ओपी, तैनात होंगे 10-10 जवान

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:18 AM (GMT+05:30)

    पटना में अपराध नियंत्रण के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 79 नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) खोले जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में 10 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. अपराध नियंत्रण हेतु पटना में 79 नए ओपी खुलेंगे।

    2. प्रत्येक ओपी में 10 पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात होंगे।

    3. संदिग्ध अपराधियों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    जागरण संवाददाता, पटना। अपराध पर अंकुश के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पिकेट्स को सक्रिय करते हुए 79 आउट पोस्ट (ओपी) खोले जाएंगे।

    इनमें 10-10 पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनाती होंगे। फिलहाल, प्रत्येक ओपी में एसआई या एएसआई रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है, जबकि क्षेत्रफल के अनुसार चार से पांच जवानों की तैनाती कर दी गई है।

    शेष सशस्त्र बल की तैनाती पुलिस केंद्र से की जाएगी। पुलिस केवल गश्त तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि खुफिया सूचना जुटाने पर भी जोर देगी।

    हत्या, लूट, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में शामिल रह चुके जेल से छूटे, जमानत पर बाहर आए तथा संदिग्ध अपराधियों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय ने हाल के दिनों में पटना और आसपास के जिलों में हुई हत्या, लूट, डकैती और छिनतई की घटनाओं के अध्ययन के बाद यह व्यवस्था लागू की है।

    यह भी पढ़ें- 475 पर FIR, 103 आरोपित गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का सख्त पहरा