Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: समझौता होने तक नगर निगम कर्मचारी हड़ताल रखेंगे जारी, आयुक्त ने कही 'काम नहीं तो वेतन नहीं' की बात

    By Mritunjay ManiEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:02 AM (IST)

    Patna News नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर ...और पढ़ें

    Patna: समझौता होने तक नगर निगम कर्मचारी हड़ताल रखेंगे जारी
    Patna: समझौता होने तक नगर निगम कर्मचारी हड़ताल रखेंगे जारी

    HighLights

    1. हड़ताल के दूसरे दिन गंदगी से जूझ रहे शहर के मोहल्ले
    2. प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था, अधिकारियों का छूट रहा पसीना

    जागरण संवाददाता, पटना : बारिश का मौसम और नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल। जाहिर है कि शहर के तमाम इलाके जलजमाव और गंदगी से जूझ रहे हैं।

    उधर निगम अधिकारियों का दावा है कि अतिरिक्त कर्मचारियों-चालकों को काम पर रख राजधानी की सफाई व्यवस्था को काफी हद तक सामान्य कर लिया गया है।

    निगम आयुक्त अनिमेष कुमार पराषर की अपील पर सफाई निरीक्षक काम पर लौट आए हैं। दावा किया गया कि डोर टू डोर के 95 प्रतिशत तथा कचरा ढोने वाले बड़े वाहनों के 90 प्रतिशत चालक काम कर रहे हैं।

    गुरुवार को नगर निगम और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद निगम के तमाम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये। उनके काम से अलग रहने से बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।

    हालांकि, निगम अधिकारियों की कोशिशों के बाद चालक आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने अपने चालकों को काम पर बनाए रखा और डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली गाड़ियां निकलीं। घरों से काफी हद तक कचरा एकत्र किया गया।

    बताया गया कि दैनिक सफाई कर्मियों में से सिर्फ 40 प्रतिशत ही कार्य पर लौटे। इसके चलते इलाकों की सफाई का काम प्रभावित रहा। तमाम गली मोहल्लों में झाड़ू नहीं लगाई जा सकी। साथ ही कई इलाकों में पानी जमा दिखा।

    यह भी पढ़ें - Bihar Weather: किसानों के लिए खुशखबरी!!! पटना समेत इन जिलों में दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, फिर…

    कर्मचारी इनकी निकासी के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। उधर, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर सुबह से ही सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने में जूझते दिखाई दिए। वाॉकी टॉकी के जरिए वे सफाई निरीक्षकों के सीधे संपर्क में रहे।

    घरों से कचरा उठाने को निकले वाहनों को हड़ताली कर्मचारियों ने जहां तहां रोकने का भी प्रयास किया। वार्ड पार्षदों ने भी दावा किया कि उन्होंने अपने इलाके में सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास किया।

    सम्मानजनक समझौता तक हड़ताल रहेगी जारी: चंद्रप्रकाश

    पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। नगर निगम मुख्यालय मौर्य लोक पर प्रदर्शन और आमसभा की गई।

    समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष रामजतन प्रसाद ने कहा की निगम प्रशासन दमनात्मक कार्रवाई करेगा तो आंदोलन और सशक्त होगा।

    यह भी पढ़ें - पटना नगर निगम के कर्मचारी आज से बेमियादी हड़ताल पर, डेंगू से जूझता शहर आउटसोर्स कर्मियों के भरोसे

    काम नहीं तो वेतन नहीं

    नगर विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार को नगर निगम को निर्देश दिया है कि कार्य पर नहीं आने वाले कर्मियों का किसी भी परिस्थिति में वेतन भुगतान न करें।

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने निर्देश जारी कर कहा कि काम नहीं तो वेतन नहीं। हड़ताल में रहने वाले कर्मियों को इस अवधि का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। कार्य पर नहीं आने वाले कर्मियों की सूची तैयार करें।

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। सफाई निरीक्षक और पर्यवेक्षक काम पर लौट आए हैं। नेता हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। रात्रि में विशेष अभियान चला कर शहर की सफाई करायी जा रही है।

    खबरें और भी