Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बनेगी फिजिक्स यूनिवर्सिटी, देशभर के छात्र ले सकेंगे एडमिशन; CM सम्राट ने साइंस कॉलेज में की घोषणा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया और परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की घोषणा की। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पटना साइंस कॉलेज दौरा। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पटना साइंस कॉलेज दौरा। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी।

    राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। परिसर में स्थापित होने वाले यूनिवर्सिटी आफ फिजिक्स एंड साइंसेज न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान, अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इंटरनेशनल स्टैंडर्ड से होगा कैंपस का विकास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साइंस कॉलेज की एक गौरवशाली शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः विज्ञान के अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करना है, ताकि इसका पुराना गौरव पुनर्स्थापित हो सके।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना एवं परिसर के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केन्द्रों, उन्नत शैक्षणिक अधोसंरचना तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई स्थापित कर सके।

    जल्द आएगी टीम

    उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। छात्रावास एवं प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र टीम भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका ने साइंस कॉलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    खबरें और भी

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में चीटिंग का भंडाफोड़, 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार; सबसे ज्यादा दरभंगा में केस

    यह भी पढ़ें- 'हर टेंडर पर कमीशन फिक्स, सिंडिकेट के जरिए मची लूट'; तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला