Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत एक्सप्रेस के पैंटोग्राफ में फंसा तिरपाल, पटना साहिब स्टेशन पर 2 घंटे थमे रहे पहिए

    Updated: Fri, 29 May 2026 11:45 PM (IST)

    शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और वर्षा ने पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में रेल परिचालन को बाधित कर दिया। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. तेज आंधी-तूफान से दानापुर मंडल में रेल परिचालन प्रभावित।

    2. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना साहिब में दो घंटे रुकी।

    3. खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें विलंबित, सुरक्षा प्राथमिकता।

    जागरण संवाददाता, पटना। शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और वर्षा का असर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में रेल परिचालन पर भी देखने को मिला।

    खराब मौसम और तकनीकी बाधाओं के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ तथा कुछ ट्रेनों को सुरक्षा कारणों से विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

    पटना साहिब स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह लगभग 8:18 बजे से 10:19 बजे तक खड़ी रही।तेज आंधी के दौरान ट्रेन के पैंटोग्राफ में एक तिरपाल फंस गया था, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरा उत्पन्न हो गया।

    रेलवे अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तिरपाल को हटाया और आवश्यक जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया।

    यात्री हुए परेशान

    वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रभावित होने के कारण गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत अन्य कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।

    इसी दौरान कुछमन स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे मेघ गर्जन और खराब मौसम के कारण ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते गाड़ी संख्या 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।

    रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर किया, जिसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।

    इसी कारण आवश्यक स्थानों पर ट्रेनों को रोककर तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य किया गया। मौसम सामान्य होने और तकनीकी बाधाएं दूर होने के बाद ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

    यह भी पढ़ें- पटना में आंधी-बारिश से विमान सेवा बेपटरी; 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 जोड़ी उड़ानें 4 घंटे तक लेट