Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna: चौथे दिन भी हड़ताल जारी, 16 वार्डों से नहीं उठा कचरा; हड़ताली कर्मियों ने अधिकारी पर की पत्थरबाजी

    By Mritunjay ManiEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:00 AM (IST)

    Patna Nagar Nigam Workers Strike पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। इससे शहर के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड ...और पढ़ें

    Patna: चौथे दिन भी हड़ताल जारी, 16 वार्डों से नहीं उठा कचरा
    Patna: चौथे दिन भी हड़ताल जारी, 16 वार्डों से नहीं उठा कचरा

    HighLights

    1. कई वार्डों में लोग डोर-टू-डोर वाहन का करते रह गए इंतजार
    2. सड़कों पर भी जहां-तहां कचरा फैले होने से लोग परेशान

    जागरण संवाददाता, पटना : नगर निगम कर्मियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस कारण सफाई व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। रविवार को 16 वार्डों में कचरा नहीं उठा, जबकि 59 में जैसे-तैसे सफाई कार्य हुए।

    कई वार्डों में लोग डोर-टू-डोर वाहन का इंतजार करते रह गए। सड़कों पर भी जहां-तहां कचरा फैले होने से लोग परेशान हैं। पाटलिपुत्र अंचल के यार्ड में हड़ताली कर्मियों के भय से वाहन नहीं निकल सका।

    सुबह में ही हड़ताली कर्मी धमकी देकर चले गए थे। पुलिस की मौजूदगी में कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा ने दिन के 11 बजे से डोर-टू-डोर वाहन को निकलवाना शुरू किया।

    कई चालक कुछ ही देर में वाहन लेकर लौट आए। सभी क्षेत्रों में कचरे का उठाव नहीं हो सका। बड़े वाहन दिन में यार्ड से नहीं निकले। इस कारण पाटलिपुत्र अंचल क्षेत्र में जहां-तहां कचरे का ढेर लगा है।

    पाटलिपुत्र अंचल के राजस्व पदाधिकारी बाल-बाल बचे, वाहन क्षतिग्रस्त

    पाटलिपुत्र अंचल के राजस्व पदाधिकारी नवीन मिश्रा पर हड़तालियों ने पत्थरबाजी की। वे बाल-बाल बच गए। हालांकि, वाहन के अगले हिस्से का शीशा टूट गया है। हमला बेलीरोड में हुआ। हड़ताली कर्मियों ने ललित भवन के पास एक चालक की पिटाई कर दी।

    उपद्रव करने वाले हड़तालियों पर रहेगी नजर

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने एसएसपी से बात की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि सोमवार की सुबह सभी यार्ड में पुलिस मौजद रहेगी। हड़ताली उपद्रवियों पर नजर रखी जाएगी तथा उपद्रव करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सफाई कार्य करने वालों को कार्य से रोका जा रहा है।

    गांधी मैदान से दानापुर नहर तक सफाई प्रभावित

    गांधी मैदान से दानापुर नहर तक, बेलीरोड में दानापुर नहर से हड़ताली मोड़ तक, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, दीघा-आशियाना रोड, शात्रीनगर, पटेल नगर, आइजीआइएमएस, दीघा, राजीव नगर, आनंदपुरी, एसके नगर, मंदिरी, बुद्धाकालोनी, पुनाईचक, मैनपुरा, राजापुरपुल, नागेश्वर कालोनी, पाटलिपुत्र आदि मोहल्ले आते हैं।

    खबरें और भी

    पाटलिपुत्र अंचल में 16 वार्ड हैं। प्रतिदिन यहां से 80 डोर-टू-डोर वाहन कचरा संग्रह के लिए निकलते हैं। वार्ड संख्या एक, दो, पांच, छह, सात, आठ, 20, 22, 22-ए, 22-बी, 22-सी, 23, 24, 25, 26, 27 हैं। लोग देर तक डोर टू डोर कचरा उठाव वाले वाहन के आने का इंतजार करते रहे।

    यह भी पढ़ें - Bihar: नीट पीजी 3 राउंड के लिए 27 से मेडिकल कॉलेजों में फ्रेश रजिस्ट्रेशन, जानिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख

    Patna Crime: नंगा करके पीटा फिर पेशाब पीने को किया मजबूर; कर्ज का ब्याज न चुकाने पर महादलित महिला से दरिंदगी