Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: 30 जुलाई की शाम बदल जाएगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था; निकलने से पहले देख लें रूट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:44 PM (IST)

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद 30 जुलाई को ईवीएम जमा करने के लिए पटना में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। इस दौरान बोरिंग रोड सहित कई मार्गों पर साम ...और पढ़ें

    30 जुलाई की शाम बोरिंग रोड में बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    30 जुलाई की शाम बोरिंग रोड में बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. 30 जुलाई को एएन कॉलेज में ईवीएम जमा होगी।

    2. पटना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया।

    3. बोरिंग रोड पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 के तहत 30 जुलाई को मतदान समाप्त होने के बाद एएन कालेज स्थित वज्रगृह में ईवीएम और वीवीपैट जमा कराई जाएगी। 

    इसके दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई की शाम 5:30 बजे से ईवीएम/वीवीपैट संग्रह कार्य पूरा होने और यातायात सामान्य होने तक प्रभावी रहेगी।

    30 जुलाई की शाम से बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था

    इस दौरान बोरिंग रोड में सहदेव महतो मार्ग होते हुए एएन कालेज से पानी टंकी मोड़ तक तथा बोरिंग रोड चौराहा से तपस्या मोड़, एएन कालेज और पानी टंकी मोड़ की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

    इस दौरान अग्निशमन, एम्बुलेंस, शववाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन तथा ईवीएम-वीवीपैट संग्रह कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों के परिचालन रूट डायवर्जन भी किया गया है।

    बोरिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन नेहरू पथ-बोरिंग रोड क्रासिंग, बोरिंग रोड चौराहा, बोरिंग कैनाल रोड और राजापुर पुल वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

    इसी तरह कुर्जी मोड़ से बोरिंग रोड आने वाले वाहनों का परिचालन पाटलीपुत्र गोलंबर तक होगा। यहां से छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे।

    अन्य वाहन साई मंदिर मोड़ से राजीवनगर आरओबी के नीचे अटल पथ होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं कुर्जी मोड़ से पटना जंक्शन जाने वाले वाहन राजापुर पुल, बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और बोरिंग रोड क्रासिंग होते हुए आगे बढ़ेंगे।

    EVM जमा करने के लिए तय किया गया रूट प्लान

    ईवीएम और वीवीपैट जमा करने वाली पार्टियां अशोक राजपथ-राजापुर पुल-बोरिंग रोड चौराहा-तपस्या चौक-एएन कालेज मुख्य द्वार अथवा भट्टाचार्य चौराहा-डाकबंगला-नेहरू पथ-बोरिंग रोड क्रासिंग-बोरिंग रोड चौराहा-तपस्या चौक-एएन कालेज मुख्य द्वार मार्ग से वज्रगृह पहुंचेंगी।

    ईवीएम जमा करने के बाद वाहन पानी टंकी मोड़ से अटल पथ या पाटलीपुत्र गोलंबर होते हुए वापस जाएंगे।

    पानी टंकी मोड़ से अटल पथ की सर्विस लेन तक पार्किंग

    वाहनों की पार्किंग के लिए पानी टंकी मोड़ से अटल पथ की सर्विस लेन तथा पाटलीपुत्र सहयोग अस्पताल के सामने स्थित खाली मैदान को चिन्हित किया गया है।

    वहीं ईवीएम-वीवीपैट जमा करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग एसके पुरी पार्क के सामने स्थित दमदम पार्क में की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: हर बूथ पर केंद्रीय सशस्त्र बल का पहरा, भरोसा बढ़ाने को फ्लैग मार्च

    खबरें और भी