पटना में 60 का दूल्हा और 30 की दुल्हन: पहले पति के पहुंचते ही मामले में आया ट्विस्ट; पुलिस आई तो खुला राज
पटना के दरियापुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला के दो पतियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसमें महिला ने 60 वर्षीय दूसरे पति को छोड़कर पहले पति के साथ ...और पढ़ें

हंगामे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। जागरण
HighLights
महिला ने 60 वर्षीय दूसरे पति को छोड़ा।
पुलिस हस्तक्षेप के बाद पहले पति संग लौटी।
अपनी बेटी के साथ धनंजय के घर गई।
संवाद सहयोगी, बाढ़। एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चला। स्थिति ऐसी हो गई कि पुलिस को पहुंचना पड़ा।
दरअसल धनंजय नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 60 साल के बुजुर्ग ने उसकी 30 वर्ष की पत्नी को जबरदस्ती भगाकर शादी कर ली है।
इसकी सूचना मिलने पर कुछ लोगों के साथ वह दरियापुर गांव पहुंचा था। वह उस बुजुर्ग के किराये के मकान पर पहुंचा जिसपर अपनी पत्नी से शादी का आरोप लगा रहा था।
हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उसने बताया कि लखी तांती ने उसकी पत्नी से नोटरी के प्रमाणपत्र पर शादी है।
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस बीच सूचना मिलने पर एनटीपीसी थाने की पुलिस पहुंची। समझा-बुझाकर सबको शांत कराया।
पहले भी लेकर भाग गया था
धनंजय का आरोप था कि लखी तांती कुछ महीने पहले भी उनकी पत्नी को लेकर भाग गया था। किसी तरह अपनी पत्नी को समझा बुझाकर घर ले गया।
गुंजा देवी 12 जून को अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी, तभी से वे दोनों गायब थी। कुछ धनंजय को पता चला कि उसकी पत्नी को लखी तांती जबरदस्ती लेकर भाग गया है और दरियापुर में किराए के एक मकान में रह रहा है।
तब धनंजय ने एनटीपीसी थाने को सूचना दी और अपनी पत्नी को लाने लखी तांती के घर पहुंच गया। करीब 40 मिनट तक घर का दरवाजा नहीं खोलने पर हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस पहुंची।
थाने पर जताई पहले पति के साथ लौटने की इच्छा
दरवाजा खोलवाया गया। इसके बाद महिला के दोनों पतियों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पूछताछ के बाद मामले का सुलह कराया गया और सभी को छोड़ दिया गया।
महिला अपनी बेटी के साथ पहले पति धनंजय के साथ चली गई। एनटीपीसी थानाध्यक्ष डीके प्रजापति ने बताया कि वह महिला शादीशुदा थी और अपनी मर्जी से दूसरे व्यक्ति के साथ आ गई थी, उसने दूसरी शादी की।
महिला की सहमति से नोटरी पर दोनों ने शादी की लेकिन अब उसने अपनी गलती स्वीकार की है। अपने पहले पति के साथ वह घर चली गई और दूसरे पति का कहना था कि वह महिला के बहकावे में आ गया था।