Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pawan Singh का लॉलीपॉप गाना फिर वायरल; 'लुंगी डांस' अंदाज में थिरकती नजर आईं भाभी, लोग बोले- क्या बात है...

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 03:00 PM (IST)

    पवन सिंह का लॉलीपॉप गाना सोशल मीडिया पर फिर धूम मचा रहा है। इस गाने पर एक भाभी को थिरकते हुए देखा जा रहा है। भाभी लुंगी डांस अंदाज में लॉलीपॉप गाने पर ...और पढ़ें

    पवन सिंह का गाना वायरल। फोटो- सोशल मीडिया
    पवन सिंह का गाना वायरल। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. डांस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं लोग
    2. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का 'लॉलीपॉप सॉन्ग' फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने पर एक महिला को जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए देखा जा रहा है। पोस्ट को देखकर यह पता चल रहा है कि महिला ने तीज के मौके पर इस गाने पर डांस किया था। 

    सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बस करो, अब जान लोगी क्या। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा डांस मैंने पहले कभी नहीं देखा। इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर एक और यूजर ने लिखा है कि वाह, क्या डांस है। 

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ कई महिलाएं पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने पर डांस कर रही हैं। इसमें से ब्लू सूट में एक महिला का अंदाज सबसे अलग है।

    वह लुंगी डांस अंदाज में 'लॉलीपॉप सॉन्ग' पर झूमते हुए नजर आ रही है। वीडियो से पता चलता है कि डांस को किसी रेस्टोरेंट में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में डांस करतीं महिलाओं में से कइयों ने साड़ी पहनी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Nepalitiktokfamily (@nepalitiktokfamily)

    यह भी पढ़ें- सौम्या पांडे के साथ थिरकते नजर आएंगे पवन सिंह, नए गाने का पोस्टर रिलीज; फैंस बोले- 'जियो शेर, अब आएगा मजा' 

    2009 में गाना हुआ था रिलीज

    गौरतलब है कि पवन सिंह का लॉलीपॉप गाना 2009 में रिलीज हुआ था। अब तक यह सॉन्ग दुनिया भर में तहलका मचा चुका है। कई दिग्गज हस्तियों को इस गाने पर डांस करते हुए देखा जा चुका है। यूट्यूब पर इस गाने को आधिकारिक तौर पर 2015 में अपलोड किया गया था। अब तक इस गाने पर करोड़ों व्यूज जा चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- खेसारी लाल 15-20 दिनों से परेशान! लाइव आकर दिया भगवान राम और कृष्ण का उदाहरण

    खबरें और भी