विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

9 साल बाद ट्रेन से घर आते दिखा मरा हुआ शख्‍स! हत्‍या के आरोपी ने बुलाई पुलिस तो सामने आई हैरान कर देने वाली सच्‍चाई

Published: Mon, 22 Jul 2024 05:39 PM (IST)

बिहार के पटना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसकी हत्या के आरोप में एक शख्स को ...और पढ़ें

जिसके अपहरण कर हत्या के आरोप में हुई जेल, वह नौ साल बाद घर से बरामद। (सांकेतिक फोटो)
जिसके अपहरण कर हत्या के आरोप में हुई जेल, वह नौ साल बाद घर से बरामद। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नौ वर्ष पूर्व गुम हुए एक व्यक्ति को मोकामा पुलिस ने उसके घर से किया बरामद
  2. किडनैपिंग के आरोप में गांव का एक व्यक्ति छह महीने जेल की काट चुका है सजा

जागरण टीम, मोकामा (पटना)। पटना के मोकामा थाना क्षेत्र से करीब नौ वर्ष पूर्व गुम हुए एक व्यक्ति को शनिवार रात मोकामा पुलिस ने उसके घर से बरामद कर लिया। जिसकी हत्या के उद्देश्य से अपहरण के आरोप में गांव का एक व्यक्ति करीब छह महीने जेल की सजा काट चुका है और उच्च न्यायालय से बेल पर है।

मामला मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर का है। करीब नौ वर्ष पूर्व 28 जून 2015 को कन्हाईपुर निवासी वेद प्रकाश ने थाने में अपने पिता राम ईश्वर महतो के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी।

वेद प्रकाश ने लिखित आवेदन में बताया था कि उसके पिता घर से एक किलोमीटर दूर खेत देखने घोड़े से गए थे और वापस नहीं लौटे। खेत में ही पिता का जूता और कुर्ता फेंका हुआ मिला।

वेद प्रकाश ने गांव के ही जय राम सिंह पर पिता के लापता होने में संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बगैर किसी जांच के 30 जून 2015 को जय राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हत्या के उद्देश्य से अपहरण करने के झूठे केस में जयराम सिंह करीब छह माह तक जेल में रहा। छह माह के बाद वो उच्च न्यायालय से बेल मिलने पर रिहा हुआ।

ऐसे हुआ खुलासा

नौ साल बाद शनिवार को जयराम सिंह ने राम ईश्वर महतो को गेरुआ वस्त्र में मोकामा बरौनी पैसेंजर ट्रेन से उतरकर घर जाते देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शनिवार की रात राम ईश्वर महतो के घर की घेराबंदी कर उसे बरामद कर लिया। पूछताछ में राम ईश्वर महतो ने बताया कि वह आरोपी की धमकी के डर से गांव छोड़कर हरिद्वार चला गया था और वहीं रहने लगे।

फिर से होगी मामले की जांच : एएसपी

एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं तो न्यायालय से आदेश लेकर दुबारा मामले की जांच की जाएगी। सारे तथ्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारा प्रयास होगा कि मामले में जो अभियुक्त हैं, यदि वो निर्दोष हैं और उनके ऊपर चार्जशीट हुआ है और जेल भेज दिया गया था तो उन्हें न्याय मिले।

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत; घटनास्थल से 6 खोखे बरामद

Chhapra Triple Murder: घर की छत पर सोए परिवार पर हमला, पिता और 2 बेटियों की निर्मम हत्या; मां ने भागकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।