विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में जलापूर्ति कार्यों में लापरवाही पर 3 इंजीनियरों पर गिरी गाज, PHED सचिव ने लिया एक्शन

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:55 PM (IST)

पीएचईडी सचिव बी. कार्तिकेय ने मुंगेर जिले में जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया और लापरवाही बरतने वाले तीन अभियंताओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. PHED सचिव ने मुंगेर में जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया।

  2. लापरवाही के लिए तीन अभियंताओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

  3. फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में खामियां तुरंत दूर करने के आदेश।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के सचिव बी. कार्तिकेय ने शनिवार को मुंगेर जिला के विभिन्न प्रखंडों में जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया।

जन-प्रतिनिधियों एवं लाभार्थी परिवारों से फीडबैक लिया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन अभियंताओं के विरुद्ध उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया।

मुंगेर के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार और संग्रामपुर के कनीय अभियंता दिनेश प्रसाद के यादव के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई होगी। तारापुर की सहायक अभियंता कुमारी सुरभि से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

हवेली खड़गपुर प्रखंड के खैरा में बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना की जलमीनार की सफाई सचिव ने अपने समक्ष कराई। यह फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्र है और इस योजना के माध्यम से लगभग 14,224 घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत बनहरा पंचायत भी फ्लोराइड प्रभावित है। यहां वार्ड-12 की योजना से लगभग 90 घरों में पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत दीदारगंज पंचायत के वार्ड-10 की जलापूर्ति योजना से 132 घरों में पेयजल की आपूर्ति हो रही। ये दोनोंं वार्ड-स्तरीय जलापूर्ति योजना हैं। निरीक्षण के बाद सचिव ने इस योजनाओं की सभी खामियों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- Schools Closed: गंगा का पानी पटना के सात स्कूलों में घुसा, पढ़ाई बंद