विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार को PM मोदी देंगे 2 बड़े तोहफे: 1243 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, 6-लेन पुल की भी मिलेगी सौगात

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:22 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे को लेकर एनडीए के सभी घटक दल सक्रिय हो गए हैं। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को एनडीए के सभी घटक प्रखंड से प्रदेश तक सक्रिय (PTI)

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को एनडीए के सभी घटक प्रखंड से प्रदेश तक सक्रिय (PTI)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी का 21 नवंबर को बिहार दौरा।

  2. वैशाली में औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे पीएम।

  3. कच्ची दरगाह-बिदपुर छह लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे को लेकर एनडीए के सभी घटक दल प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने-अपने दल के लोगों को सक्रिय कर रहे हैं।

जदयू प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार व रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र चंद्रवंशी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब बिहार का दौरा किया है उन्होंने बिहार को कुछ न कुछ सौगात दिया है। इस बार भी वह बिहार को सौगात देंगे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री का बिहार दौरा उस समय हो रहा जब बिहार में एनडीए की नयी सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। अपने बिहार दौरे में प्रधानमंत्री वैशाली के जाफरपट्टी में 1243 एकड़ में औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। वह कच्ची दरगाह-बिदपुुर छह ले पुल का उद्घाटन भी करेंगे। उनका दौरा ऐतिहासिक रहेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जाफरपट्टी में औद्योगिक पार्क से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के साथ विश्वास व विकास का रिश्ता है। उन्होंने बिहार के संसाधन और विकास को नई दिशा दी है। केंद्र सरकार के प्रयास से बिहार के विकास को नयी गति मिली है।

लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से एनडीए के सभी घटक दल के प्रखंड से प्रदेश स्तर के लोगों को जोड़ा गया है।

हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार दो दशक में चारों ओर विकास हुआ। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम हो रहा है।

रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का इस बार का बिहार का दौरा मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बाद टूट जाएगा JDU? PK के दावे पर मंत्री रामकृपाल यादव ने दिया करारा जवाब

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह बेटी की शादी में PM मोदी को देंगे न्योता, 4 लाख मेहमानों के लिए बनेंगे 150 लजीज व्यंजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।