Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modi Cabinet Portfolio : ललन को 2 मंत्रालय; मांझी को MSME, मोदी 3.0 में बिहार के किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला?

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:11 PM (IST)

    Modi Cabinet प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के साथियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। इसमें बिहार कोटे से मंत्री बन ...और पढ़ें

    Modi Cabinet : मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला?
    Modi Cabinet : मोदी 3.0 में बिहार के किस नेता को क्या मिला?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। Modi 3.0 Cabinet Oath Ceremony : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। बता दें कि देश में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है।

    इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) में बिहार से किसे जगह मिलेगी, यह तस्वीर भी अब साफ हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार के मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी दे दिए गए हैं।

    अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान को खेल मंत्रालय और जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है।

    बिहार के आठ नेता मोदी 3.0 में शामिल

    बता दें कि मोदी 3.0 में बिहार से कुल आठ नेताओं को जगह मिली है। इन सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण भी कर ली है। दरअसल, रविवार को ही राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। 

    शपथ लेने वाले बिहार के नेताओं में जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। 

    बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद तय हो गया था कि देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

    बिहार के इन नेताओं को मिला मौका 

    बता दें कि बिहार से केंद्रीय मंत्रियों में शामिल (Cabinet Minister From Bihar) कुल आठ नेताओं में जदयू के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh), बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh), गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सांसद जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi), हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान (Chirag Paswan), उजियारपुर सीट से भाजपा के सांसद नित्यानंद राय (Nityanand Rai), मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद राज भूषण चौधरी (Raj Bhushan Choudhary), जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur), राज्यसभा में भाजपा के सांसद सतीश दुबे (Satish Dubey) का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    बिहार के नेताओं को मिला ये पोर्टफोलियो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। बिहार के आठ नेताओं में से किसे कौन सा मंत्रालय मिला है, यह जानकारी इस प्रकार है।

    नेता पार्टी मंत्री पद पदभार/मंत्रालय
    ललन सिंह जदयू केंद्रीय कैबिनेट पंचायती राज मंत्रालय/पशुपालन एवं डेयरी विभाग
    गिरिराज सिंह भाजपा केंद्रीय कैबिनेट कपड़ा मंत्रालय
    जीतन राम मांझी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा केंद्रीय कैबिनेट सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
    चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय कैबिनेट खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
    नित्यानंद राय भाजपा राज्य मंत्री गृह राज्यमंत्री
    रामनाथ ठाकुर जदयू राज्य मंत्री कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
    राज भूषण चौधरी भाजपा राज्य मंत्री जल शक्ति राज्य मंत्री
    सतीश चंद्र दुबे भाजपा राज्य मंत्री खान और कोयला राज्य मंत्री

    बिहार के मंत्रियों की सूची डाउनलोड करके शेयर करने के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में बुरी तरह फेल हुए कई दिग्गज विधायक, लिस्ट में तेजप्रताप और बीमा भारती का भी नाम

    राधामोहन सिंह ने Lalu Yadav, रामविलास जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे, भोला राउत के इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी