Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'BJP विधायक मस्जिदों में घुसकर काटने-मारने की धमकी दे रहा', तेजस्वी का बड़ा आरोप; PM Modi का लिया नाम

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 03:43 PM (IST)

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी सांसद के विधायक बेटे नितेश राणे के विवादित बयान पर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

    राजद नेता तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
    राजद नेता तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. खाड़ी देशों में पीएम सजदा करते हैं, उनकी पार्टी का विधायक मारने-काटने की बात करता है : तेजस्वी
    2. भाजपा सांसद राणे के पुत्र के बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, पीएम मोदी पर साधा निशाना

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा सांसद नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे के विवादास्पद बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़क गए। उन्होंने सोमवसर को कहा कि देशवासियों के लिए जहर उगल रहा यह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय वरिष्ठ सहयोगी व सांसद नारायण राणे का बेटा नितेश उन्हीं की पार्टी का विधायक है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह बीजेपी एमएलए संविधान और कानून को धत्ता बता मस्जिदों में घुसकर काटने-मारने की धमकी दे रहा है।

    पीएम मोदी पर साधा निशाना

    उन्होंने कहा, खाड़ी देशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सजदा करते है, मस्जिदों में घूमते हैं। विदेशों में गांधी और बुद्ध की बात करते हैं, लेकिन अपने ही देश में हिंसा करने तथा भाजपा शासित राज्यों में अपने ही लोगों को काटने-मारने की धमकी देने वालों को प्रश्रय, श्रेय और प्रेय देते हैं।

    तेजस्वी ने आगे कहा कि क्या यह प्रधानमंत्री का दोहरा मापदंड नहीं है? क्या प्रधानमंत्री जी इसे दिल से माफ करेंगे या फिर पार्टी का टिकट देकर उसे पुरस्कृत करेंगे?

    'बीजेपी मुसलमानों का टारगेट करती है'

    उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में नफरत फैला मुसलमानों को टारगेट करती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा-आरएसएस अपने संपोषित एजेंटों के मार्फत भ्रम फैलाने तथा विभाजन करने का कुचक्र रचती है। उनके नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार देश, संविधान, समानता और सौहार्द के लिए अति हानिकारक व खतरनाक है।

    ये भी पढ़ें- 65 प्रतिशत आरक्षण को लेकर बिहार भर में RJD का आंदोलन, धरने पर बैठे तेजस्वी यादव; राजद ने कहा- देशभर में...

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'कोई माई का लाल मुसलमानों का...', तेजस्वी यादव को आया गुस्सा; नीतीश कुमार को खूब सुनाया

    खबरें और भी