Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'कोई माई का लाल मुसलमानों का...', तेजस्वी यादव को आया गुस्सा; नीतीश कुमार को खूब सुनाया

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 07:36 PM (IST)

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि भाजपा मुसलमानों को टारगेट कर रही है। उ ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार CM नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)
    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार CM नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर मुसलमानों को टारगेट करने का आरोप लगाया है।
    2. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों को परेशान कर रही है और नीतीश कुमार मौन हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा में जुमे के नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक पर रोक लगा दी है। उनके इस फैसले के बाद राजनीति शुरू हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टारगेट कर रही है। उन्हें हर तरीके से परेशान करने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मसले पर मौन हैं, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि मेरे रहते कोई माई का लाल मुसलमानों का अधिकार छीन नहीं सकता।

    'सस्ती लोकप्रियता के लिए बीजेपी करती है ये काम'

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा असम के मुख्यमंत्री सरमा और भाजपा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह का काम करते हैं। भाजपा के लोगों ने मुसलमानों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। कभी वक्फ बोर्ड का बिल आ जाता है तो कही सीएए और एनआरसी लाया जाता है। किसी न किसी प्रकार से भाजपा के लोग अल्पसंख्यकों को तंग करना चाहते हैं और समाज में नफरत फैलाना चाह रहे हैं।

    'मुसलमानों ने भी आजादी की लड़ाई में दी कुर्बानी'

    तेजस्वी ने कहा कि मुसलमानों ने भी आजादी की लड़ाई में कुर्बानी दी है, इसको दरकिनार नहीं किया जा सकता है। इस देश में संविधान के अनुसार सभी को इसकी इजाजत है और हर धर्म को समानता का अधिकार है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि यहीं भाजपा के एक विधायक, मंत्री विधानसभा में बंदर की तरह कूद रहा था और बोलता था मुसलमानों का वोटिंग अधिकार छीन लेंगे। हम एक बार खड़े हुए तो उनको ठंडा दिए। भाजपा के लोग ऐसा ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम लोगों के रहते कोई माई का लाल मुसलमानों का अधिकार छीन नहीं सकता।

    ये भी पढ़ें- 'लालू अधिकारियों से खैनी रगड़वाते...', नीतीश के मंत्री का आरोप; कहा- इनके राज में IAS की पत्नी का रेप हुआ

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'कुछ IAS अधिकारी IPS को दबाकर रखना चाहते हैं', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल; BJP ने बोला हमला