Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi ने बिहार की धरती से दिखाया विकसित भारत का सपना, दलित-पिछड़ा पॉलिटिक्स पर लालू-तेजस्वी को सुनाई खरी-खोटी

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:57 PM (IST)

    PM Modi Bihar Visit लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी बिहार के औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपना संबोधन दिया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लालू ...और पढ़ें

    PM Modi ने बिहार की धरती से दिखाया विकसित भारत का सपना। (जागरण फोटो)
    PM Modi ने बिहार की धरती से दिखाया विकसित भारत का सपना। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. परिवारवाद व सामाजिक न्याय घोर विरोधी, डबल इंजन से विकसित होगा बिहार
    2. 1.62 हजार करोड़ की योजनाओं का प्रधान मंत्री ने किया उद्घाटन और शिलान्यास
    3. बिहार में चार ट्रेनों और तेल वाहक पोत का किया लोकार्पण
    4. परिवारवाद और भष्टचार पर आरजेडी और कांग्रेस को घेरा

    जागरण संवाददाता, पटना।PM Modi Bihar Visit । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेगुसराय में 1.62 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करते हुए कहा कि परिवारवाद और सामाजिक न्याय एक-दूसरे का घोर विरोधी है। बिहार ने इसका नुकसान लंबे समय तक झेला है।

    आरजेडी और कांग्रेस के लोग परिवारवाद और भष्टाचार को सही ठहराने के लिए दलित और पिछड़ों को ढाल बना लेते हैं। आखिर एक ही परिवार का सशक्तीकरण क्यों हुआ? नौकरी के नाम पर जमीन कब्जा कर लेना। बिहार के लोगों ने देखा है। यह सामाजिक न्याय नहीं, समाज के साथ विश्वासघात है।

    कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने वाली सरकार

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 से पहल की स्थिति रहती तो इतनी योजनाओं की घोषणा से पहले 100 बार विचार किया जाता। परिवादवाद और वोट बैंक से बंधी सरकार होती है तो क्या होता है। बिहार के लोग अच्छी तरह से जानते हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने वाली एनडीए की सरकार है।

    मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक बिहार और भारत के विकसित राष्ट्र का लक्ष्य पूरा करना मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

    पीएम ने कहा कि 1.62 हजार करोड़ की योजना में 27 हजार 345 करोड़ की योजना बिहार की है। इन विकास योजनाओं में बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

    अब परमानेंट आ गए हैं: नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम इधर-उधर चले गए थे, अब परमानेंट आ गए हैं। प्रधान मंत्री बार बार बिहार आयेंगे। इस बार 400 से अधिक सीटों पर जीतकर  विकसित राष्ट्र, विकसित बिहार, मोदी सरकार की गारंटी को आगे बढ़ाएंगे।

    खबरें और भी

    उनके प्रधानमंत्री के अभिवादन करने की अपील पर सभी खड़े होकर मोदी मोदी का जयकारा लगाया। इस पर प्रधान मंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

    ये नेता रहे मौजूद

    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, सांसद राकेश सिन्हा आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: आसनसोल में आमने-सामने होंगे बिहार के दो सुपरस्टार, शॉटगन सिन्हा को टक्कर देते दिखेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

    PM Modi Bihar Visit: 'बिहार को लूटने का सपना देखने वालों...', लालू-तेजस्वी पर प्रधानमंत्री मोदी के तीखे तंज