विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण, इतने में मोदी ने कुशवाहा को दे दी बगल की कुर्सी और पूछ लिया...

Published: Thu, 04 Apr 2024 08:20 PM (GMT+05:30)

PM Modi Bihar Rally गुरुवार को जमुई में प्रधानमंत्री मोदी की रैली हुई। इस रैली की खूब चर्चा हो रही ...और पढ़ें

इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण, इतने में मोदी ने कुशवाहा को दे दी बगल की कुर्सी
इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण, इतने में मोदी ने कुशवाहा को दे दी बगल की कुर्सी

HighLights

  1. पीएम मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा को दी बगल की कुर्सी
  2. कुशवाहा से पीएम मोदी ने राजग को लेकर पूछा बड़ा सवाल

राज्य ब्यूरो, पटना। PM Modi Upendra Kushwaha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से राज्य में लोकसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों की जीत की संभावना पर बातचीत की।

गुरुवार को जमुई के सभा मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए तो मुलाकात के क्रम में वह कुछ देर कुशवाहा के निकट रूके। उस समय उनसे हालचाल पूछा।

कुशवाहा को दी कुर्सी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भाषण देने के लिए डायस पर गए, प्रधानमंत्री ने उपेंद्र कुशवाहा को बुलाकर बगल की कुर्सी पर बिठाया।

कुशवाहा से पूछा ये सवाल

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि किसी क्षेत्र में राजग उम्मीदवार को परेशानी तो नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि राजग सभी 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य को हासिल करने जा रहे हैं।

मोदी ने राजद को घेरा

बिहार में चुनावी शंखनाद करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान परिवारवाद के बजाय जंगलराज, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस एवं राजद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंगलराज में सरकार की योजनाएं यहां तक नहीं पहुंचती थी। नक्सली यहां सड़कें नहीं बनने देते थे।

मोदी को किया गया सम्मानित

मंच पर पहुंचने के उपरांत सबसे पहले चिराग पासवान तथा जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अरुण भारती ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता शंभू शरण ने मिथिला पेंटिंग भेंट की।

इसके अलावा, मधु शीला, संगीता पासवान, कंचन देवी, पिंकी कुशवाहा, विकास सिंह आदि ने भी अंग वस्त्र भेंट कर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू ने कांग्रेस के साथ 'दोस्ती' की, मगर वो भी अधूरी..! 15 दिनों बाद हुआ इस बात का खुलासा

ये भी पढ़ें- PM Modi On Chirag: 'मेरे छोटे भाई चिराग पासवान...', जब हजारों लोगों के सामने PM Modi ने कही ये बात; देखें VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।