Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections : 4 अप्रैल को बिहार में चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM Modi, इस सीट से भरेंगे हुंकार

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 09:51 PM (IST)

    PM Modi Bihar Visit पीएम मोदी चार अप्रैल को बिहार में जमुई लोकसभा सीट से एनडीए के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। पीएम मोदी की सभा में सीएम ...और पढ़ें

    राजग में जुमई के साथ झारखंड भी साधने की पहल
    राजग में जुमई के साथ झारखंड भी साधने की पहल

    HighLights

    1. पीएम मोदी चार अप्रैल को बिहार के जमुई में करेंगे रैली
    2. नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत एनडीए के अन्य नेता रहेंगे मौजूद

    राज्य ब्यूरो, पटना। PM Modi Jamui Visit । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार अप्रैल को बिहार में जमुई संसदीय क्षेत्र से राजग के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मोदी की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा बिहार राजग के सभी शीर्ष नेता मंच पर उपस्थित रहेंगे।

    इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ बिहार राजग के कई और वरिष्ठ नेता जमुई की सभा को संबोधित करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती प्रत्याशी को बनाया है। भारती जमुई से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। संभव है कि जमुई की सभा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड भी साधेंगे।

    पहले चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

    पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें गया, जमुई, नवादा एवं औरंगाबाद सम्मिलित है। राजग के हम उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया सीट से, भाजपा के विवेक ठाकुर ने नवादा से, जमुई से अरुण भारती एवं औरंगाबाद से भाजपा के सुशील सिंह प्रत्याशी है।

    मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियाें को बधाई दी है। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में 16.64 लाख, 252 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रविवार को जो परीक्षा परिणाम घोषित हुआ उसमें 82.91 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को काफी कम समय मेम परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने को ले बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और हर क्षेत्र में वह निरंतर प्रगति कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'एक भ्रष्टाचारी के संरक्षण में....,' केजरीवाल के समर्थन में जुटे विपक्षी नेताओं पर भड़की JDU

    Bihar Politics: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दे पाए बिहार के 237 पूर्व प्रत्याशी, इलेक्शन कमीशन ने ले लिया बड़ा एक्शन