यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar Birthday: 74 साल के हुए बिहार के CM नीतीश कुमार, PM MODI ने खास अंदाज में दी बधाई
Bihar News बिहार के सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार का आज 74वां जन्मदिन है। नेताओं ने उनके जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दिया है लेकिन ...और पढ़ें

HighLights
- आज 74वां जन्मदिन मना रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- नीतीश कुमार को नेताओं की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई है
डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 74 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया है।। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहते हैं। हर बार केके काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में कई पोस्टर भी लगाए जाते हैं।
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।
.jpg)
अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।
खबरें और भी
.jpg)
विधानसभा में सीएम नीतीश को मिली जन्मदिन की अग्रिम बधाई
वहीं, विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की अग्रिम की बधाई दी गई। एक मार्च को मुख्यमंत्री का जन्मदिन है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक मार्च को सदन की बैठक नहीं है। इसलिए वह आज ही मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हैं।
इसके बाद पूरे सदन ने मेज थपथपा कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से ही अभिवादन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
ये भी पढ़ें
'लालू प्रसाद हमारे अंकल, लेकिन...', CM नीतीश के बेटे Nishant का बाउंसर; तेजस्वी भी रह जाएंगे हैरान