पटना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए शिविर शुरू, कल से आयोजित हो रहा ऋण मेला
पटना जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और पंजाब नेशनल बैंक अनुमंडल स्तर पर ऋण मेला आयोजित कर रहे हैं ...और पढ़ें

AI Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले में रफ्तार देने के लिए अब इच्छुक लाभार्थियों को आसान बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन, अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर अनुमंडल स्तर पर ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
सात मई को बाढ़, आठ को पालीगंज व नौ को मसौढ़ी अनुमंडल में सोलर रूपटाप लगाने के लिए आसान ऋण कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ मौके पर बैंक ऋण आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
इन आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है। अभियान की निगरानी के लिए वरीय उप समाहर्ता सह विकास शाखा के जिला प्रभारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
प्रशासन के अनुसार इससे जिले में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की गति तेज होगी व अधिक परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। डीएम ने सभी लोगों से निर्धारित तिथि में अपने अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने का आग्रह किया है।
खबरें और भी
इन शिविरों में जिला प्रशासन के साथ, बैंक पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मौके पर लंबित आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कहीं ऑनलाइन चलेगा काम, तो कहीं स्कूल आने का फरमान; भागलपुर में जनगणना कर रहे शिक्षकों की अटेंडेंस पर भ्रम