विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopal Khemka Murder: मुठभेड़ में तीन गोलियों से ढेर हुआ था राजा, पुलिस ने बताई पूरी कहानी

Published: Thu, 10 Jul 2025 10:44 AM (IST)

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस और विकास उर्फ राजा के बीच मुठभेड़ हुई। राजा को दो दारोगा ने ...और पढ़ें

दो दारोगा ने मुठभेड़ में तीन गोलियों से राजा को किया था ढेर। फाइल फोटो
दो दारोगा ने मुठभेड़ में तीन गोलियों से राजा को किया था ढेर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमड़िया में सोमवार की देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ की पूरी कहानी सामने आ गई है। विकास उर्फ राजा को दो दारोगा ने तीन गोलियां मार ढेर किया था।

यह भी कि जहां पर राजा ने पुलिस पर फायरिंग की, वहां संकीर्ण स्थान के कारण पुलिस को छिपकर मोर्चा लेने का स्थान नहीं मिल रहा था। आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, पर वह दोबारा पिस्टल काक करने लगा।

पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग

यह देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें वह ढेर हो गया। दारोगा कुमार प्रजापति ने दो गोली तथा संजय कुमार ने एक गोली चलाई। एफएसएल टीम ने चार खोखा, एक देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए।

गांधी मैदान थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख है।

हथियार के लिए उमेश ने राजा से किया था संपर्क

प्राथमिकी के अनुसार उमेश कुमार यादव ने बताया था कि हत्या के लिए हथियार व सुपारी किलर उपलब्ध कराने के लिए उसने पहले राजा से संपर्क किया था। उसने अधिक रकम मांग ली तो उमेश ने स्वयं हथियार का इंतजाम कर खेमका की हत्या करने की ठान ली।

राजा के घर पहुंची थी पुलिस

मालसलामी थाने में पुलिस मुठभेड़ की प्राथमिकी के अनुसार पुलिस खेमका हत्याकांड में संलिप्तता के संदेह में मालसलामी थाना क्षेत्र के नंदगोला में रमेश सिंह के मकान के किराएदार कुख्यात अपराधी विकास कुमार उर्फ राजा के घर पहुंची थी।

वहां से उसे जिला आसूचना इकाई, पटना के कार्यालय में ले आई। वहीं पर गोपाल खेमका की हत्या का आरोपित शूटर मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग निवासी स्वर्गीय सुखदेव सिंह के पुत्र 49 वर्षीय उमेश कुमार यादव को भी लाया गया।

उमेश ने राजा को बताया पुराना हथियार तस्कर

पूछताछ की गई तो उमेश ने राजा को पुराना हथियार तस्कर बताया, कई बार उससे दूसरे अपराधियों को हथियार दिलाने की बात बताई। इसे पूछताछ में राजा ने भी स्वीकार लिया।

इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर पीरदमड़िया स्थित अशोक सिंह के ईंट-भट्ठे पर पहुंची थी। वह पुलिस टीम को ईंट-भट्ठा के अंदर चैंबर के पूरब छोटे गेटनुमा होल के पास ले गया।

पुलिस हथियार खोजने में व्यस्त हो गई, इसी बीच राजा ने गेटनुमा होल के अंदर जाकर पिस्टल निकाला और उत्तर दिशा में खड़े पुलिस के जवान पर फायरिंग कर दी। इससे मची अफरातफरी में कई पुलिस अधिकारी व जवान गिरकर चोटिल भी हो गए।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'सुप्रीम कोर्ट को धमकी...', विपक्ष के चक्का जाम पर BJP ने उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- Jamui News: प्रेमी की शादी तय होने की भनक लगते ही कटनी से सोनो पहुंची प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।