Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तुझे ना देखूं तो चैन मुझे आता नहीं...' भोजपुरी गायक पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, Youtube पर अब तक इतने मिले व्यूज

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 02:48 PM (GMT+05:30)

    पवन सिंह ब्लॉकबस्टर सॉन्ग तुझे ना देखूं तो चैन हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में पवन सिंह और आकांक्षा पुरी बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे ...और पढ़ें

    तुझे ना देखूं तो चैन गाने को मिले अब तक इतने व्यूज
    तुझे ना देखूं तो चैन गाने को मिले अब तक इतने व्यूज

    HighLights

    1. गाने में पवन सिंह और आकांक्षा पुरी का दिखा अलग अंदाज
    2. 29 सितंबर को पवन सिंह का गाना हुआ था रिलीज

    डिजिटल डेस्क, पटना। एक तरफ पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर लगातार कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह फेमस ऐक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में पवन सिंह का गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, जो अब पूरी तरह से वायरल हो गया है। 

    इस गाने में पवन सिंह काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। यह गाना आजकल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस गाने को लेकर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    दरअसल, इस गाने का एक सीन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पवन सिंह अपनी को- ऐक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    27 सितंबर को कोर्ट पहुंचे थे पवन सिंह

    जहां एक तरफ उनके फैंस इस सीन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग इस सीन को देखकर उनके तलाक पर भी सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, पवन सिंह अपनी तलाक को लेकर 27 सितंबर को भी आरा के फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। इसके ठीक दो बाद यानी कि 29 सितंबर को उनका गाना 'तुझे ना देखू तो चैन' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Tips Bhojpuri (@tips.bhojpuri)

    अब तक गाने को मिले इतने व्यूज

    अब तक इस गाने का व्यूज 17 मिलियन के आंकड़े को पार कर चुका है। इस गाने को 'टिप्स भोजपुरी' नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंग के अलावा कल्पना पटवारी ने भी अपनी आवाज दी है।

    इसके अलावा, अगर पवन सिंह की फिल्म की बात करें तो हाल ही में 'हर हर गंगे' सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। लोग इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं।     

    यह भी पढ़ें- Pawan Singh: पवन सिंह का 'कलकतिया राजा' यूट्यूब पर मचा रहा धूम, रिलीज के चंद घंटे बाद ही मिले लाखों व्यूज

    यह भी पढ़ें- भोजपुरी में हम किसी से कम नहीं! खेसारी ने खरीदी डेढ़ करोड़ की कार तो पवन सिंह भी नहीं रहे पीछे, जानें पूरी बात

    खबरें और भी