विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: 'समाज में यह भ्रम फैला दिया है कि...' प्रशांत किशोर ने मंच से लोगों को दे दिया बड़ा संदेश

Published: Sun, 15 Sep 2024 10:53 AM (GMT+05:30)

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। अगले ...और पढ़ें

जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार। फाइल फोटो
जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार। फाइल फोटो

HighLights

  1. लोगों में भ्रम फैलाया गया है कि राजनीति में जाति और धनबल की जरूरत होती है : पीके
  2. प्रशांत किशोर ने पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ की बैठक

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि नेताओं ने समाज में यह भ्रम फैला दिया है कि राजनीति में जाति और धनबल की जरूरत होती है। ऐसा कदापि नहीं है। वे शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पीके ने कहा कि आज समाज का एक बड़ा वर्ग जो शिक्षित हैं और जिनका चरित्र भी अच्छा है पर वह राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं। इसकी वजह है उनके अंदर फैलाया गया भ्रम। यही वजह है कि जो सक्षम हैं और जिनकी सोच समाज में कुछ अच्छा करने की है वे इसी भ्रम की वजह से राजनीति से दूरी बनाकर रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से जन सुराज विचार मंच की कल्पना की गई है। जो लोग राजनीति में समाज सेवा के उद्देश्य से आना चाहते हैं उनसे उम्मीद है कि वे जन सुराज का संदेश पहुंचाने में अपने को आगे लाएंगे।

उन्होंने कहा इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में जन सुराज विचार मंच के सभी जिला संवाद सारथी और प्रखंड संवाद सारथी उपस्थित थे। इस दौरान जन सुराज के मीडिया प्रभारी संजय कुमार व अन्य भी उपस्थित रहे।

सत्ता में आए तो एक घंटे में खत्म होगी शराबबंदी : पीके

यही नहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने यह तक कह दिया कि सत्ता में अगर वह आए तो एक घंटे के भीतर शराबबंदी कानून को खत्म कर देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जन सुराज की स्थापना क्यों की गई है। प

पीके ने कहा कि जो लोग राजनीति में समाज सेवा के उद्देश्य से आना चाहते हैं उनसे उम्मीद है कि वे जन सुराज का संदेश पहुंचाने में अपने को आगे लाएंगे।

यह भी पढ़ें-

'सत्ता में आए तो एक घंटे में खत्म कर देंगे शराबबंदी', प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने खड़ा किया सवाल, नीतीश की पार्टी ने 24 घंटे में दे दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।