विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा में मिली जिम्मेदारी, बनाए गए पर्यटन उद्योग समिति के सदस्य

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:33 AM (IST)

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति का सदस्य बनाया ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर। फोटो सोशल मीडिया

प्रशांत किशोर। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा पर्यटन उद्योग समिति के सदस्य नियुक्त।

  2. बांकीपुर विधायक को चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए स्थान मिला।

  3. जदयू विधायक मनोरंजन सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर (पीके) को बिहार विधानसभा में पर्यटन उद्योग समिति का सदस्य बनाया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की शेष अवधि के लिए पीके को इस समिति में स्थान मिला है। यह अवधि सात माह बची है। जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। Prashant Kishor  को लेकर इस समिति में कुल 10 सदस्य हो गए हैं।

समिति के सदस्यों के नाम

  1. मनोरंजन सिंह (सभापति)

  2. सुनील कुमार पिंटू

  3. अनिल सिंह
  4. वीरेंद्र कुमार
  5. संजय सिंह
  6. वशिष्ठ सिंह
  7. रामानंद मंडल
  8. बबलू कुमार
  9. गौतम कृष्ण
  10. प्रशांत किशोर

बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का मुख्य काम राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास, उससे जुड़े उद्योग और संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा करना है।

यह समिति पर्यटन क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव भी देती है और अपने प्रतिवेदन (रिपोर्ट) विधानसभा में पेश करती है।


यह भी पढ़ें- Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया झटका, डा. सुरेंद्र राय जन सुराज में शामिल